मेरठ। ज़िला प्रशासन ने शहर में हरित पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री को मंज़ूरी दे दी है। तीन व्यापारियों को लाइसेंस जारी किए गए हैं और इन पर्यावरण-अनुकूल पटाखों के इस्तेमाल के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यह फ़ैसला पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और कदम है।
ग्रीन पटाखों को पर्यावरण के लिए कम हानिकारक माना जाता है, क्योंकि ये पारंपरिक पटाखों की तुलना में कम धुआं और प्रदूषण फैलाते हैं। प्रशासन ने इन पटाखों की बिक्री के लिए सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। लाइसेंस प्राप्त व्यापारियों को अपनी दुकानों के आसपास अग्निशमन यंत्र, पानी की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
प्रशासन द्वारा कुलदीप सिंघल सहित तीन व्यापारियों को ग्रीन पटाखों की बिक्री का लाइसेंस दिया गया है। पटाखों की दुकानों के लिए जिमखाना मैदान और नैंसी रेस्टोरेंट के पास स्थानों को चिन्हित किया है। यह सुनिश्चित करेगा कि पटाखों की बिक्री एक नियंत्रित और सुरक्षित वातावरण में हो, जिससे आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा या खतरा न हो।











Discussion about this post