Friday, April 10, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home नई दिल्ली

दिल्ली ब्लास्ट का सबसे बड़ा खुलासा: पूरी तरह तैयार नहीं था बम, मिले दो तरह के विस्फोटक और कारतूस

उमर का शव क्षत-विक्षत होने के कारण पहचानना मुश्किल है। ऐसे में शव की पहचान के लिए उमर की मां का डीएनए सैंपल लिया गया है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जांच मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी। इससे स्पष्ट संकेत है कि विस्फोट को सरकार आतंकी कृत्य मान रही है।

admin by admin
November 12, 2025
in नई दिल्ली
दिल्ली ब्लास्ट का सबसे बड़ा खुलासा: पूरी तरह तैयार नहीं था बम, मिले दो तरह के विस्फोटक और कारतूस
0
SHARES
242
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली। दिल्ली ब्लास्ट के बाद जांच में कई नए खुलासे हुए हैं। फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े पुलवामा के डॉ. उमर ने धमाका किया था। बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देना था। वहीं, मौके से जांच के दौरान दो विस्फोटक मिले हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम हुए कार धमाके को फरीदाबाद के सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल से जुड़े उमर नबी ने अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी डॉ. उमर की भी धमाके में मौत हो गई। इससे धमाके की कड़ियां पुलवामा से भी जुड़ गई हैं।

उमर का शव क्षत-विक्षत होने के कारण पहचानना मुश्किल है। ऐसे में शव की पहचान के लिए उमर की मां का डीएनए सैंपल लिया गया है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जांच मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी। इससे स्पष्ट संकेत है कि विस्फोट को सरकार आतंकी कृत्य मान रही है।

Related posts

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

December 28, 2025
खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

December 28, 2025

जांच एजेंसियों का मानना है कि मॉड्यूल का मकसद बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देना था। इस बीच, मृतकों की संख्या 12 हो गई है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, आई 20 कार के रूट का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें एक नकाबपोश कार चलाता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

यह नकाबपोश उमर ही था। पुलिस ने उमर के पिता गुलाम नबी भट, उसके दो भाइयों और दोस्त सज्जाद समेत कार की खरीद-फरोख्त से जुड़े तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। अल फलाह विश्वविद्यालय से भी उसके सहकर्मी डॉक्टर हिरासत में लिए गए हैं, फिलहाल उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

अधिकारियों ने बताया, उमर को आई 20 कार देने वाले पुलवामा के तारिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, हमले में जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का हाथ है, जो कश्मीर, हरियाणा व उत्तर प्रदेश तक फैला है।

इसमें तीन डॉक्टरों समेत आठ लोग पकड़े गए थे और करीब 3,000 किलो विस्फोटक बरामद हुआ था। पुलिस छापे के दौरान उमर ने अपनी जगह बदल ली, जिसके कारण वह गिरफ्तारी से बच गया।

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के लेधपोरा निवासी उमर भी फरीदाबाद के अल फलाह मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर था। सोमवार को फरीदाबाद में छापों में आतंको मॉडयूल के खुलासे के चंद घंटे में ही लाल किले के सामने भीषण धमाका हो गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लाल किले व आसपास के रास्तों से सीसीटीवी खंगालने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं। उमर कार में अकेला सवार था। हालांकि सोमवार को पुलिस आयुक्त ने कार में तीन लोगों के होने की बात कही थी।

उमर कार में करीब तीन घंटे सुनहरी मस्जिद की पार्किंग में रहा। वह इंटरनेट पर फरीदाबाद में अपने साथियों की गिरफ्तारी की खबरें देखता रहा। जांच एजेंसियों ने उमर की कार के 11 घंटे के रूट की पहचान कर ली है।

पुलिस और एजेंसियों ने कश्मीर में छापा मारकर चार लोगों को हिरासत में लिया है। इन चारों में से दो को धमाके और आतंकी मॉड्यूल की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है।

दिल्ली पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक अधिनियम की उन धाराओं में मामला दर्ज किया है जो आतंकी हमले की सजा और साजिश से जुड़ी हैं।

जांच एजेंसियों ने मौके से दो कारतूस और दो तरह के विस्फोटकों के नमूने मिले हैं। फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) के विशेषज्ञ इनकी जांच में जुटे हैं। इसमें एक अमोनियम नाइट्रेट है। दूसरा विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट से भी ज्यादा घातक बताया जा रहा है। अब तक 40 से ज़्यादा नमूने एकत्र किए जा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, एफएसएल टीम को घटनास्थल का निरीक्षण करते समय दो कारतूस मिले हैं। दो अलग-अलग तरह के विस्फोटकों के नमूने एकत्र किए हैं। प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि विस्फोटकों में से एक नमूना अमोनियम नाइट्रेट प्रतीत होता है। एक अधिकारी ने कहा, “दूसरा विस्फोटक नमूना अमोनियम नाइट्रेट से ज़्यादा शक्तिशाली माना जा रहा है।

एजेंसियां जांच पूरी होने तक इसे आत्मघाती हमला नहीं मान रही। अधिकारियों ने बताया, आशंका है कि उमर गिरफ्तारी के डर से भागा था, बौखलाहट व घबराहट में विस्फोट हुआ। हालांकि यह जांच के बाद ही पता चलेगा कि पूर्वनियोजित आत्मघाती हमला था या दुर्घटनावश ऐसा हुआ।

उमर कार में विस्फोटक, संभवतः अमोनियम नाइट्रेट ले जा रहा था। पुलिस की शुरुआती जांच में विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, ईंधन तेल और डेटोनेटर के इस्तेमाल की आशंका है। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, एनसीआर से लेकर जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल पर कार्रवाई की थी, जिससे उमर डर गया था।

सुरक्षा एजेंसियों के धमाके को आत्मघाती हमला नहीं मानने के पीछे तर्क है कि उमर ने कार से सीधे टक्कर नहीं मारी, जैसा कि आत्मघाती हमलावर करते हैं। बम भी पूरी तरह विकसित नहीं था। धमाके से मौके पर कोई गड्ढा भी नहीं हुआ। कोई छर्रे या धातु की कोई अन्य वस्तु भी नहीं बरामद हुई। धमाके के समय कार चल रही थी। आईईडी का इस्तेमाल नहीं किया गया।

एजेंसियों का मानना है कि कार में जितना विस्फोटक था, अगर उसका ठोस साजिश के अनुसार इस्तेमाल किया गया होता, तो नुकसान बहुत बड़ा होता। सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और संदिग्ध आतंकी मॉडयूल पर समन्वित कार्रवाई से यह टल गया।

दिल्ली में कई जगहों पर छापे मारे गए। पुलिस हाई अलर्ट पर है। हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पार्किंग स्थलों की फुटेज पर भी नजर रखी जा रही है। संदिग्धों को पकड़ने के लिए दरियागंज और पहाड़गंज के होटलों और गेस्ट हाउसों में रात भर तलाशी अभियान चलाया गया।

दिल्ली में सभी सीमा चौकियों पर वाहनों की जांच की जा रही है। दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की गहन जांच और सत्यापन किया जा रहा है। दिल्ली यातायात पुलिस ने प्रतिबंधों और डायवर्जन की एडवाइजरी भी जारी की है।

दिल्ली सरकार धमाके में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देगी। अस्थायी रूप से अशक्तों को 5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2 लाख और साधारण घायलों को 20 हजार रुपये सहायता राशि दी जाएगी।

सफेदपोश आतंकी नेटवर्क के खिलाफ अभियान में गिरफ्तार डॉ. शाहीन सईद जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संगठन जमात-उल-मोमिनात की सदस्य थी। अधिकारियों ने शुरुआती जांच के आधार पर दावा किया कि महिला डॉक्टर पाकिस्तानियों के साथ संपर्क में थी। जमात-उल-मोमिनात को जैश सरगना हाफिज सईद ने बनाकर अपनी बहन सादिया अजहर को इसकी कमान सौंपी थी।

अधिकारियों के मुताबिक, शाहीन (35) भारत में जैश की महिला भर्ती शाखा से जुड़ी थी। उसे संगठन में महिलाओं की भर्ती का निर्देश मिला था। लखनऊ में शाहीन के पिता सईद अंसारी ने उसकी संलिप्तता के बारे में अनभिज्ञता जताई, लेकिन महिला डॉक्टर की गतिविधियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने शाहीन के भाई डॉ. परवेज को हिरासत में लिया है।

भर्ती के लिए महिलाएं और विशेष तौर पर छात्राएं संगठन के निशाने पर थीं। इसलिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कई शैक्षणिक संस्थानों और निजी स्कूलों पर निगरानी बढ़ा दी है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई इस्लामिक स्टेट (आईएस) की तर्ज पर भारत में भी महिलाओं को भर्ती करना चाहती है।

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर में महिला पर लगा बच्चा उठाने का आरोप, पुलिस कर रही पूछताछ

Next Post

दिल्ली ब्लास्ट केस: एनआईए ने किया स्पेशल टीम का गठन, एसपी रैंक के अधिकारी संभालेंगे कमान

Next Post
दिल्ली ब्लास्ट केस: एनआईए ने किया स्पेशल टीम का गठन, एसपी रैंक के अधिकारी संभालेंगे कमान

दिल्ली ब्लास्ट केस: एनआईए ने किया स्पेशल टीम का गठन, एसपी रैंक के अधिकारी संभालेंगे कमान

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर के पुरा गांव की बेटी श्रेया त्यागी भी बनी आईएएस, जोरदार स्वागत, परिजनों में खुशी की लहर

मुजफ्फरनगर के पुरा गांव की बेटी श्रेया त्यागी भी बनी आईएएस, जोरदार स्वागत, परिजनों में खुशी की लहर

12 months ago
सुनीता विलियम्स की वापसी आसान नहीं, धरती पर कदम रखते ही घेर लेंगी ये मुसीबतें; चलना-फिरना भी होगा मुश्किल

सुनीता विलियम्स की वापसी आसान नहीं, धरती पर कदम रखते ही घेर लेंगी ये मुसीबतें; चलना-फिरना भी होगा मुश्किल

1 year ago
मुजफ्फरनगर: शुगर मिलों में मजदूरों के शोषण की जाँच शुरू, सपा विधायक के सवाल पर लखनऊ से पहुँची टीम

मुजफ्फरनगर: शुगर मिलों में मजदूरों के शोषण की जाँच शुरू, सपा विधायक के सवाल पर लखनऊ से पहुँची टीम

4 months ago
ऑपरेशन सिंदूर: जम्मू से यूपी आने वालों के लिए चलेंगी दो और स्पेशनल ट्रेनें, 8500 से अधिक पर्यटक अभी भी वहां

मुज़फ्फरनगर : बृहस्पतिवार व शुक्रवार को हरिद्वार जाने के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, जाने

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In