मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नौला गांव में गुरुवार सुबह चार साल के रूहान का शव काली नदी से बरामद हुआ है। पिछले 24 घंटे से लापता रूहान को ढूंढने के लिए पीएसी के गोताखोरों ने अथक प्रयास किया, लेकिन बच्चे का शव मिलने से परिवार और पूरे गांव में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को रिजवान अपने माता-पिता के साथ खेतों में कृषि कार्य करने गया था और साथ में चार वर्षीय रूहान भी था। खेत में काम के दौरान रूहान अचानक गायब हो गया। उसकी खोजबीन शुरू हुई और काली नदी के किनारे उसकी चप्पल मिली, जिससे नदी में गिरने की आशंका बढ़ गई।
मुजफ्फरनगर में दीपावली के अवसर पर राजवंशी धर्मशाला में भव्य गोवर्धन पूजा ग्रामीणों ने नदी में उतरकर तलाशी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर पीएसी के गोताखोरों ने नाव के जरिए नदी में खोजबीन जारी रखी। देर रात तक रूहान का पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह नदी की तलहटी से करीब 500 मीटर दूर उसका शव बरामद हुआ।
शव मिलने के बाद परिजन और गांव वाले चीख-पुकार करने लगे और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। शाम को परिजनों ने मासूम रूहान को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया। यह घटना पूरे गांव के लिए एक बड़ा सदमा साबित हुई है।











Discussion about this post