मेरठ। मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गांवड़ी में युवक की डेडबॉडी मिली है। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। घरवालों ने बताया कि युवक बृहस्पतिवार शाम खेत में पानी देने गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। घरवाले रात से ही उसे तलाश रहे थे।
मवाना में गांव रसूलपुर गांवड़ी निवासी कंवर पाल का शव ततीना के जंगल में पड़ा मिला। बताया गया कि गांव रसूलपुर गांवड़ी निवासी कंवर पाल ने गांव ततीना के जंगल में खेत ठेके पर लिए हुए हैं। आज उसका शव जंगल में पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि वह गुरुवार शाम खेतों में पानी देने के लिए आया था लेकिन वापस नहीं लौटा। सारी रात उसके शव को तलाश किया गया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
रात को जहां घरवालों ने खोजा वहीं सुबह लाश मिली परिजनों का यह भी आरोप है कि जहां शव मिला है। वहां रात के समय जब उन्होंने तलाश किया था तो शव नहीं था। परिजन एसपी देहात को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं अभी तक पुलिस को शव नहीं सौपा है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है।











Discussion about this post