मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के कुटेसरा गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने ब्लैकमेल कर रहे एक युवक को दुष्कर्म के प्रयास के दौरान रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी युवक फरदिन पुत्र आबाद पर आरोप है कि वह एक युवती को उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर पिछले तीन वर्षों से उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहा था।
रविवार को आरोपी फरदिन ने एक बार फिर दुस्साहस दिखाते हुए युवती के घर में जबरन प्रवेश किया और उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी फरदिन को पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ, जिसमें पुलिस आरोपी को हिरासत में लेती दिखाई दे रही है।
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज-
परिजनों की तहरीर पर, चरथावल पुलिस ने आरोपी फरदिन के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार), 452 (घर में घुसना), ब्लैकमेलिंग एवं आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने योगी सरकार में महिला सुरक्षा के सख्त इंतज़ामों के बावजूद हुई इस दुस्साहसिक हरकत पर रोष व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को कठोरतम सज़ा दी जाए, ताकि ऐसे जघन्य अपराधों पर पूर्ण अंकुश लग सके।










Discussion about this post