मुज़फ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के बीजापुर गांव के पास उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह-सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का गोली लगा शव पड़ा मिला। यह घटना बीजापुर गांव से गुजरने वाली रोड नंबर 58 के पास हुई, जहां राहगीरों ने सबसे पहले शव को देखा और पुलिस को सूचना दी।
छपार थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में युवक के सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई है।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और गांव वालों से पूछताछ कर रही है ताकि युवक की पहचान और घटना से जुड़ी जानकारी मिल सके। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।










Discussion about this post