नई दिल्ली। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार में 22 जगहों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन किया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश से बिहार के अलग-अलग हिस्सों में गोला-बारूद की अवैध तस्करी से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, NIA की अलग-अलग टीमों ने आज सुबह संदिग्ध जगहों पर छापा मारा। अभी तक किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। NIA ने बताया कि इस ऑपरेशन के बारे में और जानकारी बाद में शेयर की जाएगी।











Discussion about this post