लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, हमने देखा कि BJP ने आज सुबह संविधान दिवस मनाया। लेकिन, संविधान को सबसे ज्यादा नुकसान उन्हीं ने पहुंचाया है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का दिया सबसे बड़ा अधिकार, वोट, खतरे में लगता है। क्योंकि, वे अलग-अलग बहानों से लाखों लोगों को उनके वोट के अधिकार से दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। यूपी में लाखों लोगों के वोट काटने के लिए साजिशें और अधिकारियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जाति के आधार पर अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।
उन्होंने आगे कहा, बांग्लादेश के नाम पर वे पश्चिम बंगाल में साजिशें रच रहे हैं। सेक्युलरिज़्म को भूल जाइए। वे सेक्युलरिज़्म का असली मतलब नहीं समझते। उनकी सरकार में कोई सोशलिस्ट नहीं बचा है, अब कोई सेक्युलरिज़्म नहीं है और SIR के साथ उन्होंने हमारी डेमोक्रेसी को भी खतरे में डाल दिया है।
‘120 बहादुर’ देखने पहुंचे अखिलेश-
अखिलेश यादव 120 बहादुर ‘120 बहादुर’ मूवी देखने पहुंचे। मूवी भारत-चीन युद्ध पर आधारित है। इसमें फरहान अख्तर ने परमवीर चक्र सम्मानित मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाई है। अखिलेश यादव के मल्टीप्लेक्स में मूवी देखने को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। राजनीति के जानकार इसे वोट बैंक से जोड़कर देख रहे हैं, क्योंकि मूवी में अहीर समुदाय के इतिहास और उनकी बहादुरी को दर्शाया गया है।










Discussion about this post