मुजफ्फरनगर। प्रदेश में अवैध वाहनों और ओवरलोड डम्परों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत तितावी पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने फॉल्टी नंबर प्लेट लगाकर अवैध परिवहन में लिप्त 3 डम्पर ट्रकों को सीज किया और प्रत्येक पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। कुल जुर्माना 6 लाख रुपए हुआ।
सीज किए गए डम्पर नंबर हैं- HR 58 E 1347, HR 69 C 9173 और UP 19 AT 1078। ये डम्पर अवैध माल परिवहन में लिप्त पाए गए थे और इनके खिलाफ पहले भी शिकायतें दर्ज थीं।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल और क्षेत्राधिकारी फुगाना नीरज सिंह के नेतृत्व में की गई। मौके पर खनन अधिकारी और संभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
तितावी पुलिस की टीम में थानाध्यक्ष पवन कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजयपाल सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक गुप्ता और उपनिरीक्षक अनुभव चौधरी शामिल थे।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।










Discussion about this post