नई दिल्ली : रोहित शर्मा ने भले ही टीम को चैंपियंस ट्रॉफी जिताई हो लेकिन वे 38 साल के हो गए हैं और उनका 2027 वर्ल्ड कप खेलना अभी भी तय नहीं है ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें केवल एक खिलाड़ी के रुप में खिला सकती है और कप्तानी किसी ओर को दे सकती है। हालांकि इसे लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।
रोहित शर्मा की जगह व्हाइट बॉल कप्तान की रेस में सबसे आगे गिल नजर आते हैं। गिल को हाल ही में टेस्ट का कप्तान बनाया गया है ऐसे में रोहित से अगर कप्तानी छीन जाती है तो उनकी जगह इस रेस में सबसे ज्यादा आगे गिल हो सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के भरोसेमंद खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने कप्तानी की रेस में एंट्री मार ली है और उन्हें भी बोर्ड बड़ी जिम्मेदारी देने की सोच रही है।
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में सभी को काफी इंप्रेस किया है। अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने पिछले साल खिताब जीता वहीं इस बार पंजाब किंग्स की टीम भी फाइनल तक पहुंच गई थी। ऐसे में उनकी जमकर तारीफें हो रही है।
अय्यर फिलहाल केवल वनडे टीम में ही खेल रहे हैं हालांकि रिपोर्ट्स के माने तो उनकी जल्द ही टी20 में एंट्री हो सकती है।
टी20 में फिलहाल सूर्यकुमार यादव अच्छी कप्तानी कर रहे हैं और टीम को जीत भी दिला रहे हैं ऐसे में 2026 वर्ल्ड कप तक सूर्या को टी20 में कप्तानी मिलना मुश्किल नजर आ रहा है।











Discussion about this post