मुज़फ्फरनगर। पुरकाजी ब्लॉक के अलमावाला गाँव में सोलानी नदी का बांध टूटने से भारी तबाही मची है। बांध टूटने से इलाके में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिससे हज़ारों बीघा खेतों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। वहीं, खादर क्षेत्र के कई गाँवों का मुख्य सड़क से संपर्क भी टूट गया है।
स्थानीय ग्रामीण हीरा सिंह ने बताया कि गांव में यदि कोई बीमार हो जाता है तो अस्पताल पहुंचाना बेहद मुश्किल हो गया है। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे जानमाल को भी खतरा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने ज़िलाधिकारी से मांग की है कि सोलानी नदी के बांध की मरम्मत जल्द कराई जाए और जो फसलें बर्बाद हुई हैं, उनका उचित मुआवजा दिया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द राहत और बचाव कार्य शुरू करना चाहिए ताकि नुकसान को रोका जा सके और प्रभावित किसानों को सहारा मिल सके।










Discussion about this post