शामली। शामली जिले के गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र के गांव पेलखा में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला।मृतक की पहचान गांव पेलखा निवासी मुकेश पुत्र जोगराज के रूप में हुई है जो लकड़ी का व्यापारी था।
परिजनों के अनुसार मुकेश ने गंदेवड़ा क्षेत्र में पॉपुलर के पेड़ काटने का ठेका 34 लाख रुपए में लिया था। वह 32 लाख रुपए पहले ही अदा कर चुका था, जबकि 2 लाख रुपए की रकम बाकी थी। इसी को लेकर पूर्व प्रधान सुरेश, निवासी गंदेवड़ा, ने मृतक की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली 8 दिन पहले जब्त कर ली।
मानसिक उत्पीड़न से था परेशान परिजनों का आरोप है कि सुरेश ने ट्रॉली छोड़ने के बदले 2 लाख रुपए की मांग की। मुकेश ने यह कहते हुए कुछ समय मांगा कि ट्रॉली किराए की है और वह अपनी ट्रॉली लाकर बदल देगा। लेकिन सुरेश नहीं माना। ट्रॉली मालिक भी ट्रॉली वापस मांग रहा था। इसी तनाव में मुकेश बीती रात जंगल गया और पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
भाई का आरोप- प्रताड़ना से तंग आकर की खुदकुशी मृतक के भाई ने कहा, “पूर्व प्रधान सुरेश ने दो लाख के लिए मेरे भाई को लगातार प्रताड़ित किया और ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं लौटाई। इसी कारण वह मानसिक रूप से परेशान था और जान दे दी।” घटना की सूचना पर गढ़ी पुख्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।











Discussion about this post