मुज़फ्फरनगर। यह दुखद घटना मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के दुर्गा मंदिर पुराना अड्डा बघरा के कट पर उस समय घटित हुई जब पीरबाद गांव के दो दोस्त नीरज और सत्यम बाजार से सब्जी खरीदकर बाइक पर वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान मुरादपूरा की ओर से आ रही एक स्कूल वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सत्यम की स्थिति गंभीर होने पर उसे उच्च उपचार के लिए रिफर कर दिया गया।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि पुराना बघरा बस स्टैंड के पास हुई इस दुर्घटना में स्कूल वैन ने बाइक सवारों को टक्कर मारी। वैन में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया है और घायलों से तहरीर लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










Discussion about this post