मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भंडूरा निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनिल कुमार (32) की बाइक को मखियाली गांव के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
साफ्टवेयर इंजीनियर अनिल कुमार नोएडा की एक कंपनी में काम करते थे। उन्होंने नई मंडी कोतवाली के गांधीनगर में बिजली उपकरण बेचने का शोरूम भी खोला था। बृहस्पतिवार देर रात वह शोरूम से बाइक पर घर जाने के लिए चला था। भोपा रोड पर गांव मखियाली के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। राहगीरों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के बारे में जानकारी जुटाकर उसके परिजनों को सूचना दी।
मृतक के भाई रवि कुमार ने बताया कि पता चला है कि उनके भाई की बाइक में ट्रक ने टक्कर मारी थी। उनके भाई के परिवार में एक माह पहले ही बेटे ने जन्म लिया था। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नही दी है।










Discussion about this post