बागपत। बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक किसान के खेत में फिर वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने रात के समय बसी नहर के पास खेत में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी कर लिया।
इस चोरी से क्षेत्र के किसानों की फसल सिंचाई प्रभावित होने की आशंका है। किसान इंद्रपाल ने बताया कि इलाके में ट्यूबवेल और ट्रांसफॉर्मर से चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। चोरों की पहचान न होने से उनके हौसले बढ़े हुए हैं।
किसानों ने इस मामले की शिकायत विद्युत विभाग और पुलिस से कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दे रही है। विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। विभाग ने जल्द ही नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर ट्यूबवेल की बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।











Discussion about this post