Friday, April 10, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home उत्तर प्रदेश

यूपी : आंत हुईं डेमेज… मुंह पर चोट ही चोट के निशान, रामपुर में दरिंदगी की शिकार मूकबधिर किशोरी के हुए दो ऑपरेशन

थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अस्पताल से खबर मिली है कि किशोरी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की सारी हदें पार कर दी हैं।

admin by admin
April 19, 2025
in उत्तर प्रदेश
यूपी : आंत हुईं डेमेज… मुंह पर चोट ही चोट के निशान, रामपुर में दरिंदगी की शिकार मूकबधिर किशोरी के हुए दो ऑपरेशन
0
SHARES
144
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर  : रामपुर में दरिंदगी की शिकार बालिका की हालत गंभीर है। उसकी आंत डेमेज हो गई है, मेरठ मेडिकल में डॉक्टरों ने दो ऑपरेशन किए हैं। मासूम बिटिया के मुंह पर भी चोट की सर्जरी की गई।

रामपुर के सैफनी के एक गांव में दरिंदगी का शिकार हुई 11 साल की मूकबधिर बिटिया के दो ऑपरेशन किए गए हैं। शुक्रवार सुबह उसे होश आ गया है, लेकिन हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। वहीं, बिटिया के गांव में तनाव का माहौल है, मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गई है।

बिटिया का मेरठ के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसकी आंत भी डेमेज हो गई। उसके मुंह पर भी चोट पाई गई। मुंह की भी सर्जरी की गई। स्त्री रोग विभाग की हेड डॉ. रचना चौधरी की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। उसके शरीर पर भी कई चोट के निशान हैं।

Related posts

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

December 27, 2025
उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

December 27, 2025

शुक्रवार को होश आने पर बालिका का डॉ. धीरज बालियान की निगरानी में उपचार किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि बालिका के दो ऑपरेशन किए गए हैं, मुंह पर भी चोट के कारण सर्जरी की गई हैं।

सैफनी थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी के मामले में पुलिस फोरेंसिक और डिजिटल साक्ष्य जुटाकर मजबूत चार्जशीट तैयार कर रही है। पुलिस पीड़िता और आरोपी के सैंपल की डीएनए जांच कराएगी। दोनों के सैंपल जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी चार्जशीट का हिस्सा बना रही है, जिससे कोर्ट में मजबूती के साथ पैरवी की जा सके।

सीओ शाहबाद हर्षिता सिंह ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जिससे मुकदमे को मजबूती मिल सके। घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। फोरेंसिक रिपोर्ट मुरादाबाद की प्रयोगशाला से आनी है। जांच रिपोर्ट मिलते ही मुकदमे में चार्जशीट लगाई जाएगी। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि आरोपी और पीड़िता के सैंपल भी डीएनए जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

दरिंदगी का शिकार हुई बालिका के परिजनों ने वारदात में एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। परिजनों ने पुलिस से इस दिशा में भी जांच करने की मांग की है। घटना के दूसरे दिन बुधवार से ही गांव में फोर्स तैनात है। दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने बताया कि मेरठ के मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बताया है कि उसका लंबा इलाज चलेगा। शुक्रवार दोपहर बालिका के ताऊ मेरठ से घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बेटी की हालत अब भी गंभीर है।

मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती पीड़िता की सुरक्षा में सीओ सिटी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम तीन दिन से मुस्तैद है। इसमें एसएसआई जोखन सिंह और महिला पुलिसकर्मी भी हैं। वहीं जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी दान सिंह जिला कारागार के अस्पताल में रखा गया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसकी ड्रेसिंग की जा रही है। अगले तीन-चार दिन में स्वस्थ होने पर उसे बैरक में शिफ्ट किया जाएगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि उप्र अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत पीड़िता को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव जल्द ही डीएम को भेजा जाएगा। अधिकारियों की मंजूरी के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। आरोपी के खिलाफ मजबूत चार्जशीट दाखिल की जाएगी। सीओ शाहबाद प्रकरण की जांच कर रही हैं। कोई अन्य भी दोषी मिला तो उसके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। – विद्यासागर मिश्र, एसपी, रामपुर

सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार शाम लापता हुई मूकबधिर किशोरी बुधवार सुबह खेत में बेसुध पड़ी मिली। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे मुरादाबाद के अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से मेरठ रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खेत में किशोरी से कुछ दूरी पर शराब की बोतल और पुरुष की अंडरवियर भी मिली है। मेडिकल परीक्षण में पाया गया है कि आरोपी ने किशोरी के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी हैं, उसे मारा-पीटा भी है। कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं।

बताया जा रहा है कि 11 वर्षीय किशोरी गांव किनारे बरसीम के खेत में पड़ी थी। वह मूकबधिर है। इसे चकमार्ग पर निकल रहे व्यक्ति ने देखा तो उसने पास जाकर उसकी पहचान की और फिर उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे सीएचसी ले गए। प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। यहां से मेरठ रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि पीड़िता किशोरी अपने पांच भाई-बहन में सबसे छोटी है। उसके अन्य दो बहन और दो भाई हैं। माता-पिता मजदूरी करते हैं। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है और वह बोल भी नहीं पाती है।

थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अस्पताल से खबर मिली है कि किशोरी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की सारी हदें पार कर दी हैं। उसे मारा-पीटा भी है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं।

ShareTweetSend
Previous Post

सास और दामाद की लव स्टोरी: ‘फोन तोड़ दूंगी…’, इस सवाल पर भड़की सपना बोली- मैं आपके आगे हाथ जोड़ती हूं, प्लीज

Next Post

बागपत में किसान के खेत से ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरी, किसानों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

Next Post
बागपत में किसान के खेत से ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरी, किसानों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

बागपत में किसान के खेत से ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरी, किसानों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर: शाहनवाज राणा की जमानत याचिका पर सरकार ने जताई कड़ी आपत्ति, 27 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप

मुजफ्फरनगर: शाहनवाज राणा की जमानत याचिका पर सरकार ने जताई कड़ी आपत्ति, 27 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप

10 months ago
अरुणाचल विवाद गहराया: चीन ने भारतीय महिला को लिया हिरासत में, भारत ने दर्ज कराई कड़ी आपत्ति

अरुणाचल विवाद गहराया: चीन ने भारतीय महिला को लिया हिरासत में, भारत ने दर्ज कराई कड़ी आपत्ति

5 months ago
नीतीश कुमार को सरहद पार से धमकी! हिजाब विवाद पर पाकिस्तानी आतंकी ने दी चेतावनी- “माफी मांगें नहीं तो…

नीतीश कुमार को सरहद पार से धमकी! हिजाब विवाद पर पाकिस्तानी आतंकी ने दी चेतावनी- “माफी मांगें नहीं तो…

4 months ago
यूपी : इंस्टाग्राम पर प्यार… शादी की तैयारी के बीच दुल्हन को लेकर प्रेमी फरार; मां को सता रहा एक ही डर, कहीं…

यूपी : इंस्टाग्राम पर प्यार… शादी की तैयारी के बीच दुल्हन को लेकर प्रेमी फरार; मां को सता रहा एक ही डर, कहीं…

9 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In