अलीगढ़ : अलीगढ़ में सास और होने वाले दामाद की लव स्टोरी इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। होने वाले दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला मीडिया पर भड़क गई है। पत्रकार ने जब सवाल पूछा तो महिला ने कहा कि मैं आपका फोन तोड़ दूंगी।
वहीं, होने वाले दामाद से जब पूछा कि आप कहां से आ रहे हैं और कहां जा रहे हैं तो वह बोला मडराक थाने से छूटे हैं और कहीं पर रूकेंगे। जब पूछा कि आप महिला को सास के रूप में ले जा रहे हो या पत्नी के रूप में तो उसने कहा कि पत्नी के रूप में ले जा रहा हूं। जब पूछा गया कि तुम्हारे पिता ने कहा है कि वह आपको घर में नहीं रखेंगे, बेदलख करेंगे, तो आप इस पर क्या कहेंगे, वह बोला इस पर अभी मैं कुछ नहीं बोलूंगा। उनसे पूछा कि आप इन्हें पत्नी के रूप में कैसे लेकर जा सकते हो क्या शादी या कोर्ट मैरिज हो गई है तो वह बोला सब फाइनल हो गया है। बाद में मीडिया वालों से बोला बस बहुत हो गया अब सब हटाओ।
आपको बता दें कि दो दिन तक महिला की काउंसिलिंग की गई। उसके साथ होने वाले दामाद की भी काउंसिलिंग की गई। परिवार परामर्श केंद्र पर शुक्रवार को दिन भर दोनों को समझाया गया। मगर महिला एक ही जिद पर रही। वह पति संग जाने को राजी नहीं थी। इसी आधार पर उसे राहुल व उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
काउंसिलिंग से पहले महिला को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। यहां भी महिला से स्टाफ ने बातचीत की। महिला को बच्चों के विषय में बात करते हुए कहा कि कम से कम उनका तो कुछ सोचो, मगर महिला ने साफ कह दिया कि उसने जो झेला है। उसके आगे अब उसे कुछ समझ नहीं आ रहा। राहुल ने सहारा दिया है, उसी के साथ जाएगी। अलीगढ़ में सास और होने वाले दामाद की लव स्टोरी इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। होने वाले दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला मीडिया पर भड़क गई है। पत्रकार ने जब सवाल पूछा तो महिला ने कहा कि मैं आपका फोन तोड़ दूंगी।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सास और होने वाले दामाद की लव स्टोरी में नया अपडेट आया है। महिला अब होने वाले दामाद राहुल के साथ ही रहेगी। परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसिलिंग के बाद वह राहुल संग जाने की जिद पर अड़ी रही। तमाम प्रयास के बाद शुक्रवार शाम उसे होने वाले दामाद राहुल और उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया। जाते समय सास सपना मीडिया पर भड़क गई।
सपना के भड़ने के एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक पत्रकार ने महिला से सवाल पूछना चाहा तो उसने उसका मोबाइल तोड़ने की धमकी दे डाली।
पत्रकार ने पूछा- कि ‘आप होने वाले दामाद राहुल से शादी करेंगी?’ इस पर महिला ने पत्रकार की ओर उंगली दिखाते हुए कहा कि ‘आप मुझसे सवाल मत पूछो, नहीं तो मोबाइल तोड़ दूंगी। मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हूं। पत्रकार ने दोबारा सवाल पूछा तो उसने कहा कि मैं आपके आगे हाथ जोड़ती हूं। आप से रिक्वेस्ट करती हूं आप वीडियो न बनाएं। आप चले जाइए प्लीज। इसके बाद उसने ड्राइवर से गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए कहा।
वहीं, होने वाले दामाद से जब पूछा कि आप कहां से आ रहे हैं और कहां जा रहे हैं तो वह बोला मडराक थाने से छूटे हैं और कहीं पर रूकेंगे। जब पूछा कि आप महिला को सास के रूप में ले जा रहे हो या पत्नी के रूप में तो उसने कहा कि पत्नी के रूप में ले जा रहा हूं। जब पूछा गया कि तुम्हारे पिता ने कहा है कि वह आपको घर में नहीं रखेंगे, बेदलख करेंगे, तो आप इस पर क्या कहेंगे, वह बोला इस पर अभी मैं कुछ नहीं बोलूंगा। उनसे पूछा कि आप इन्हें पत्नी के रूप में कैसे लेकर जा सकते हो क्या शादी या कोर्ट मैरिज हो गई है तो वह बोला सब फाइनल हो गया है। बाद में मीडिया वालों से बोला बस बहुत हो गया अब सब हटाओ।
आपको बता दें कि दो दिन तक महिला की काउंसिलिंग की गई। उसके साथ होने वाले दामाद की भी काउंसिलिंग की गई। परिवार परामर्श केंद्र पर शुक्रवार को दिन भर दोनों को समझाया गया। मगर महिला एक ही जिद पर रही। वह पति संग जाने को राजी नहीं थी। इसी आधार पर उसे राहुल व उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
काउंसिलिंग से पहले महिला को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। यहां भी महिला से स्टाफ ने बातचीत की। महिला को बच्चों के विषय में बात करते हुए कहा कि कम से कम उनका तो कुछ सोचो, मगर महिला ने साफ कह दिया कि उसने जो झेला है। उसके आगे अब उसे कुछ समझ नहीं आ रहा। राहुल ने सहारा दिया है, उसी के साथ जाएगी।

Discussion about this post