नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपना रुख दोहराया कि वह भारत पर टैरिफ दरें बढ़ाने जा रहे हैं. सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने भारत विरोधी अड़ियल रुख दिखाते हुए नई दिल्ली को नई धमकी दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत एक ‘अच्छा’ व्यापारिक साझेदार नहीं है. इसलिए वो अगले 24 घंटों में भारत पर टैरिफ बढ़ा देंगे.
अमेरिका ने भारत पर कुछ दिन पहले 25% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी उसके बाद वो बार-बार रूसी क्रूड ऑयल के नाम पर भारत को आंखे दिखा रहे हैं, हालांकि कई एक्सपर्ट्स का ये मानना है भारत को ट्रंप के पिछले वाले 25 फीसदी टैरिफ या संभावित कितने फीसदी टैरिफ से कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है.
रूसी क्रूड तेल से ट्रंप को क्यों डर लग रहा है?
अपने इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, ‘ वे हमारे साथ बहुत व्यापार करते हैं, लेकिन हम उनके साथ व्यापार नहीं करते. इसलिए हम 25 प्रतिशत पर सहमत हुए थे, लेकिन मुझे लगता है कि मैं अगले 24 घंटों में इसे काफी हद तक बढ़ा दूंगा, क्योंकि वे रूसी तेल खरीद रहे हैं’.
ट्रंप का बेतुका बयान
ट्रंप ने कहा, भारत के साथ कारोबार को लेकर हमारे लोग कहते हैं कि उनके टैरिफ किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज़्यादा हैं. हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं. वे रूसी तेल खरीद रहे हैं और रूसी युद्ध मशीन को ईंधन दे रहे हैं. अब ये बर्दाश्त नहीं होगा.











Discussion about this post