मुजफ्फरनगर। भोपा-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सिद्धबली फैक्ट्री के पास हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रहमतपुर निवासी अभय (20) और भोकरहेड़ी निवासी विक्की (25) के रूप में हुई है। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे और रोज़ाना की तरह अपने स्कूटर से फैक्ट्री आ रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सड़क पर आगे बढ़ रही थी तभी अचानक एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सिद्धबली फैक्ट्री प्लांट के सामने सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में ट्रक, टैंकर और ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे बड़े वाहन खड़े रहते हैं। इन अव्यवस्थित खड़े वाहनों के कारण मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान न दिए जाने पर चिंता व्यक्त की जा रही है।
अभय और विक्की की मौत से उनके गांवों में गम का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।










Discussion about this post