मेरठ। लोहियानगर थाना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। दोनों बदमाशों के पास से पशु वध करने के उपकरण, अवैध तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई।चौकी प्रभारी फफूंडा मय पुलिस फोर्स के अल्लीपुर मोड चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बिना नम्बर की प्लेटीना बाइक पर तीन अज्ञात युवक आते दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया जो नहीं रूके तथा पुलिस को देखकर तेजी से मोटरसाईकिल काली नदी की तरफ भगाने लगे।
पुलिस पार्टी द्वारा मोटरसाईकिल का पीछा किया गया। जो फिसलकर गिर गये तथा खुद को घिरता देख बाइक सवार युवको ने काली नदी के पास पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ बदमाशों के ऊपर फायर किया गया। जिसमें दो बदमाश शाहरूख पुत्र इस्लाम निवासी शौकीन गार्डन थाना लिसाड़ीगेट मेरठ (अभियुक्त शाहरूख उपरोक्त थाना सरधना से गोकश एव एचएस है जिसके बाये पैर में गोली लगी है) और लियाकत पुत्र लालू निवासी ग्राम पीपलीखेड़ा ताना लोहियानगर मेरठ (दाहिने पैर में गोली लगी है)। जिन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
इनका एक साथी इरफान पुत्र अली जान निवासी पीपली खेड़ा थाना लोहिया नगर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। घायलो से पूछताछ की गयी तो बताया कि हम गोकशी करने जा रहे थे, बरामद मो0सा0 के बारे में बताया कि मेरठ शहर से चुरायी थी। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से एक प्लैटिना मोटरसाइकिल, दो तमंचे 315 बोर मय दो जिंदा व दो खोखा कारतूस व जानवर काटने के औजार बरामद हुए हैं । अभियुकगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।











Discussion about this post