शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में आगामी त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के अंतर्गत पुलिस ने पटाखों से भरी एक इको गाड़ी को बीच बाजार से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने पटाखों से भरी ईको गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
रविवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के भिक्की मोड पर पुलिस अधीक्षक एन पी सिंह के आदेशानुसार पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां पुलिस ने एक ईको गाड़ी को चेकिंग के दौरान सफलता पूर्वक पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि ईको गाड़ी में भारी मात्रा में विस्फोटक पटाखे रखे हुए थे। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। वही बताया जा रहा है कि उक्त पटाखे दिल्ली से शामली लाये गए थे। जो की एक पुलिसकर्मी के बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।











Discussion about this post