Saturday, April 11, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home नई दिल्ली

कनाडाई की विदेश मंत्री ने की पीएम मोदी और जयशंकर के साथ बैठक, भारत-कनाडा संबंधों को नई गति देने के प्रयास

इस साल मई में कनाडा की विदेश मंत्री बनने के बाद अनीता आनंद की यह पहली भारत यात्रा है। पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने जून में जी-7 सम्मेलन के दौरान अपने कनाडा दौरे की चर्चा की, जिसमें उन्होंने कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ 'बेहद उत्पादक' मुलाकात की थी।

admin by admin
October 13, 2025
in नई दिल्ली
कनाडाई की विदेश मंत्री ने की पीएम मोदी और जयशंकर के साथ बैठक, भारत-कनाडा संबंधों को नई गति देने के प्रयास
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि उनका दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को गति देगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा गया कि पीएम मोदी ने विदेश मंत्री आनंद का स्वागत किया और बताया कि उनका यह दौरा द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊर्जा देगा।

इस साल मई में कनाडा की विदेश मंत्री बनने के बाद अनीता आनंद की यह पहली भारत यात्रा है। पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने जून में जी-7 सम्मेलन के दौरान अपने कनाडा दौरे की चर्चा की, जिसमें उन्होंने कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ ‘बेहद उत्पादक’ मुलाकात की थी।

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, कृषि और जन‑जन संबंधों में सहयोग को बढ़ाना महत्वपूर्ण है। मोदी ने कार्नी को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह आगे की बैठकों की उम्मीद करते हैं।

Related posts

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

December 28, 2025
खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

December 28, 2025

आनंद और जयशंकर की बैठक में क्या चर्चा हुई?
इससे पहले अनीता आनंद ने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ बैठक की। बैठक में भारत के जयशंकर ने कहा, हमारी आज की बैठक 26 मई को हुई हमारी टेलीफोन पर बातचीत के बाद से लगातार रचनात्मक चर्चाओं का हिस्सा है। भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंध पिछले दो महीनों में लगातार आगे बढ़े हैं। हम अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी तंत्रों को फिर से शुरू करने और उन्हें मजबूत करने पर काम कर रहे हैं।

जयशंकर ने कहा, जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कनानास्किस में प्रधानमंत्री कार्नी से मुलाकात के दौरान कहा था कि भारत का दृष्टिकोण एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का है। आज सुबह आपने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उनसे व्यक्तिगत रूप से हमारे सहयोग के दृष्टिकोण के बारे में सुना और यह भी जाना कि उसे सबसे अच्छे तरीके से कैसे साकार किया जा सकता है।

जयशंकर ने कहा, हम दोनों पक्षों ने आज की बैठक के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप तैयार किया है, जिससे हमारे सहयोग को विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ावा मिलेगा, जिनमें व्यापार, निवेश, कृषि, विज्ञान और तकनीक, सिविल न्यूक्लियर सहयोग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, महत्वपूर्ण खनिज और ऊर्जा शामिल हैं। मुझे खुशी है कि दोनों उच्चायुक्तों ने संबंधित राजधानियों में अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं और आज की बैठकों में भाग ले रहे हैं।

वहीं आनंद ने कहा, नमस्ते, इस सुबह हमें जो गर्मजोशी से स्वागत मिला, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हमें यह अवसर मिला कि हम आज यहां नई दिल्ली में आपके साथ कनाडा-भारत संबंधों को आगे बढ़ा सकें, इसके लिए हम बेहद आभारी हैं। सबसे पहले, मैं आपको उन बातचीत के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं, जो हमारे बीच 13 मई के बाद से हुई हैं, जब मैं कनाडा की विदेश मंत्री नियुक्त की गई थी। साथ ही, प्रधानमंत्री कार्नी को यह खुशी थी कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का कनानास्किस में हुए जी7 सम्मेलन में स्वागत किया, जहां दोनों नेताओं के बीच एक सार्थक द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसने आज की हमारी चर्चा का मार्गदर्शन किया है। आज, हम भारत-कनाडा संयुक्त बयान पर चर्चा करेंगे, जिसमें ऐसे कई ऐसे मुद्दों को शामिल किया जाएगा जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और ऊंचा उठाने के काम को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

आनंद ने कहा, मैं सुरक्षा संवाद को लेकर कही गई आपकी बातों की सराहना करती हूं। जब हम महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और जलवायु जैसे क्षेत्रों में अपने संबंधों को और आगे बढ़ा रहे हैं, तब भी यह संवाद जारी रहेगा। कुछ हफ्ते पहले हमारे अधिकारियों की यहां सुरक्षा और कानून प्रवर्तन को लेकर जो बैठक हुई थी, वह काफी सफल और उपयोगी रही और यह बातचीत आगे भी जारी रहेगी। हमारी दोनों सरकारें इन संवादों की अहमियत को लेकर सहमत हैं। उन्होंने आगे कहा, जब हम कनाडा की ओर देखते हैं, तो हमें एक पूरक अर्थव्यवस्था दिखाई देती है। एक और खुला समाज दिखाई देता है। विविधता और बहुलता दिखाई देती है। हम मानते हैं कि यही एक घनिष्ठ, टिकाऊ और दीर्घकालिक सहयोगी तंत्र की बुनियाद है।

उन्होंने कहा, हमारी दोनों सरकारें इस बात को महत्व देती हैं कि हमारे संबंधों को आगे और मजबूत किया जाए। इसलिए यह संयुक्त बयान हमारी फिर से जुड़ाव की साझा योजनाओं पर चर्चा करेगा। यह (संयुक्त बयान) कनाडा और भारत दोनों देशों के लोगों को यह जानकारी देगा कि हम इस संबंध को अभी और दीर्घकालिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, खासकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारी साझा प्राथमिकताओं के संदर्भ में। धन्यवाद, एक बार फिर से आपका बहुत शुक्रिया। हमें इस बातचीत का इंतजार है।

आनंद का यह दौरा दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच 2023 में तब तनाव पैदा हुआ था, जब कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने आरोप लगाया था कि उसकी खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में संभावित भूमिका थी।

ShareTweetSend
Previous Post

Bihar Election: आज शाम एनडीए करेगा उम्मीदवारों की घोषणा, दिलीप जायसवाल बोले- गठबंधन एकजुट होकर लड़ेगा चुनाव

Next Post

शामली में पकड़ी गई पटाखों से भरी ईको गाड़ी, चालक हिरासत में, पुलिस मामले की जांच में जुट

Next Post
शामली में पकड़ी गई पटाखों से भरी ईको गाड़ी, चालक हिरासत में, पुलिस मामले की जांच में जुट

शामली में पकड़ी गई पटाखों से भरी ईको गाड़ी, चालक हिरासत में, पुलिस मामले की जांच में जुट

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

रात 2:30 बजे फोन कर मुनीर ने जगाया, कहा- भारत ने हमला कर दिया है; शहबाज शरीफ का कबूलनामा

रात 2:30 बजे फोन कर मुनीर ने जगाया, कहा- भारत ने हमला कर दिया है; शहबाज शरीफ का कबूलनामा

11 months ago
यूपी के इन 6 जिलों में स्टू़डेंट्स को मिलेंगे 6000 रुपये, जानिए कैसे मिलेगा ये पैसा और कब आएगी पहली किस्त

यूपी के इन 6 जिलों में स्टू़डेंट्स को मिलेंगे 6000 रुपये, जानिए कैसे मिलेगा ये पैसा और कब आएगी पहली किस्त

9 months ago
मुजफ्फरनगर में NCERT की नकली किताबों का बड़ा खुलासा, 8 गिरफ्तार, करोड़ों रुपये बरामद

मुजफ्फरनगर में NCERT की नकली किताबों का बड़ा खुलासा, 8 गिरफ्तार, करोड़ों रुपये बरामद

10 months ago
काम के बोझ से थके BLOs को मिली राहत! सुप्रीम कोर्ट ने दिए राज्य सरकारों को यह अहम निर्देश…

काम के बोझ से थके BLOs को मिली राहत! सुप्रीम कोर्ट ने दिए राज्य सरकारों को यह अहम निर्देश…

4 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In