मेरठ। मेरठ में हावर्ड प्लेस्ड गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास शराब और बीयर की दुकान खोले जाने के विरोध में शिक्षकों और छात्रों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। हाथों में फूल लेकर पहुंचे छात्रों ने शराब और बीयर की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
हाॅवर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. उपासना वर्मा के साथ महिला शिक्षक व छात्राएं कलक्ट्रेट पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्राओं और शिक्षकों ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम चौराहे से सर्किट हाउस चौराहे को जोड़ने वाली सड़क एक प्रतिष्ठित मार्ग है।
इस रोड पर वीवीआईपी का आगमन होता है। आईजी आवास एवं कार्यालय, जज कॉलोनी, सर्किट हाउस, हाॅवर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर काॅलिज, बेंज रेनबो स्कूल, इंग्राहम इंग्लिश मीडियम स्कूल, एलीमेंट्री इंग्लिश स्कूल, इंग्राहम प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल भी पास में संचालित हैं। इसी मार्ग पर हॉवर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कॉलेज के बराबर में विवादित चर्च भूमि पर अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान खुली है।
जबकि शासन के नियमों अनुसार, शिक्षण संस्थाओं व धार्मिक स्थल के निकट शराब का ठेका नहीं खोला जा सकता। महिला शिक्षकों और छात्राओं ने जिलाधिकारी से शराब व बीयर का ठेका खोलने की अनुमति निरस्त करने की मांग की।











Discussion about this post