हापुड़ : जानकारी पर परिजनों में भी कोहराम मच गया और मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाकर बच्चे की तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा।
यूपी के हापुड़ थाना क्षेत्र के गांव सलाई में शुक्रवार दोपहर दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया आठ वर्षीय आरिब तालाब में डूब गया। साथ के बच्चों ने मामले की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद बच्चे की तलाश शुरू हुई। देर शाम तक आरिब का कोई सुराग नहीं लगा था। पूरा गांव आरिब की सलामती की दुआ कर रहा है। इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
गांव सलाई निवासी नौशेर का गांव के अड्डे पर मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार दोपहर बाद वे अपने मेडिकल स्टोर पर ही मौजूद थे। इसी दौरान आई बारिश में गांव के बच्चों की टोली नहाने के लिए निकल पड़ी, जिसमें नौशेर का पुत्र आरिब भी शामिल था। बच्चे गांव के बाहर स्थित तलाब में नहाने लगे। इसी दौरान आरिब नहाते समय गहरे पानी चला गया और अचानक डूब गया। आस-पास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने हिम्मत कर तालाब में बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ अता पता नहीं चल सका।
जानकारी पर परिजनों में भी कोहराम मच गया और मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाकर बच्चे की तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस दौरान परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चे की तलाश में गोताखोरों के अलावा जेसीबी को भी लगाया गया है। फिलहाल उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। बच्चे की बरामदगी के लिए प्रयास जारी है।











Discussion about this post