लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अपने सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग पर पौधरोपण कर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र है। गंगा दशहरा की पावन तिथि है। आज ही के दिन मां गंगा इस धरती पर अवतरित हुई थीं… आज इसी पावन तिथि पर महाराज भगीरथ के बाद पीएम मोदी ने अविरलता और निर्मल गंगा के नाम पर नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से देशवासियों को यह कार्य दिया। इसके लिए हम पीएम मोदी के आभारी हैं।” आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है पूरी दुनिया पर्यावरण के कठिन चुनौतियों से जूझ रही है। ये चुनौती मनुष्य द्वारा ही निर्मित चुनौती है और इसके समाधान का मार्ग भी मनुष्य को ही उठाना पड़ेगा और इसलिए पीएम मोदी ने पूरे भारतवासियों को आह्वान किया है कि इन चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें प्रकृति के साथ एक समन्वय और संवाद बनाना पड़ेगा। इस समन्वय और संवाद का नाम उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ दिया। आज उत्तर प्रदेश में इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ ये कार्यक्रम आज से लेकर लगातार चलेगा और 23 जून को इसका एक बेहद रूप प्रदेश में देखने को मिलेगा…35 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य हम लोगों ने इस बार भी रखा है ये क्रम 15 अगस्त तक लगातार चलेगा..।”










Discussion about this post