मुज़फ़्फ़रनगर : मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। बागोवाली रजबहे के पास चालक को नींद की झपकी आने से इनोवा 25 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई।
मुजफ्फरनगर जिले के छपार थाना इलाके के पानीपत-खटीमा हाईवे पर केदारनाथ जा रहे दोस्तों की गाड़ी फर्राटा भर रही थी। जहां हादसा हुआ, उसके पास घुमावदार हाईवे है। सीट बेल्ट नहीं लगी होने के कारण एयरबैग भी नहीं खुल सके, जिस कारण चार दोस्तों की जान चली गई।
हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी। चालक को झपकी लगी और घुमावदार हाईवे पर वह नियंत्रण खो बैठा। हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए कार नीचे खेत में गिर गई। यहां खेत में पानी भरा था।
कार सवारों में किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। इस वजह से एयर बैग भी नहीं खुले। राहगीर पहुंचे तो गाड़ी की खिड़कियां नहीं खुलीं। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद खिड़कियां तोड़कर युवकों को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने युवकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि परिजनों से बात हो गई है, उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर बागोवाली रजबहे के पास चालक को नींद की झपकी आने से इनोवा 25 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार गुजरात के तारापुर निवासी चार दोस्तों अमित, विपुल और सरगासन निवासी भरत व कर्ण की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा जिगर गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार पांचों दोस्त केदारनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे। सबकी उम्र 24 से 25 साल के बीच है।
छपार थाना क्षेत्र के बागोवाली रजबहे के पास हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। राहगीरों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे युवकों को खिड़की तोड़कर मुश्किल से बाहर निकाला। सभी को स्वामी कल्याण देव जिला अस्पताल लाया गया।
जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया और गंभीर रूप से घायल जिगर का उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
हादसे में घायल जिगर ने बताया कि वह कार चला रहा था। उसके अलावा अमित भी कार चलाता था। कार का मालिक कर्ण है। भरत व कर्ण डीजे बजाने का काम करते थे। विपुल उनका दोस्त था। वह फिलहाल कुछ काम नहीं कर रहा था। नींद की झपकी आने पर इनोवा अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए।











Discussion about this post