मुज़फ़्फ़रनगर : शमशाद अपनी पत्नी शुखनूदा के साथ दवाई लेकर लौट रहा था। कांधला मार्ग पर दुर्घटना हो गई। पुलिस ने आकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद शवों को दफना दिया गया।
कांधला मार्ग पर सोमवार रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार शमशाद (45) और उसकी पत्नी खुशनूदा (41) की मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को गमगीन माहौल में दंपती को सुपुर्द ए खाक किया गया।
बुढ़ाना कस्बे के कांधला रोड निवासी शमशाद अपनी पत्नी के साथ बाइक द्वारा सोमवार रात चिकित्सक से दवाई लेकर लौट रहा था। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर पुराने बिजलीघर के पास उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रक से कुचले जाने के कारण मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया।
पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। ट्रक लेकर मौके से भाग रहे चालक को पुलिस व राहगीरों ने पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि चालक को हिरासत में तथा ट्रक को कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि चालक बागपत के गांव बावली का रहने वाला लोकेश है। मृतक के भाई मोमीन ने मुकदमा दर्ज कराया।
मंगलवार दोपहर ढाई बजे दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके घर पहुंचे तो परिवार में शोक छा गया। मौके पर मौजूद रिश्तेदार व ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं। गमगीन माहौल में दंपती के शव सुपुर्दे खाक किए गए। मृतक के भाई मोमीन ने बताया कि वे दोनों अपने पीछे दो बेटे व एक बेटी को रोता बिलखता छोड़ गए। मृतक के बड़े बेटे रिजवान की शादी हो चुकी है। दूसरे बेटे इमरान और बेटी रिजवाना की अभी तक शादी नहीं हुई है।











Discussion about this post