इटावा : इटावा में यादव कथा वाचकों के साथ मारपीट की घटना ने यूपी की राजनीति को गरमा दिया है. इस बीच सपा चीफ अखिलेश यादव का भी इस मामले को लेकर बयान आया है. अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, वर्चस्ववादी लोग डरा रहे हैं. अखिलेश यादव ने आगे कहा, भागवत कथा सबके लिए है. जब सब सुन सकते है तो सब बोल क्यों नहीं सकते है? इस दौरान सपा चीफ ने साफ कहा कि भागवत कथा भगवान कृष्ण से जुड़ी है. अगर सच्चे कृष्ण भक्तों को रोका जाएगा तो कोई यह अपमान क्यों सहेगा?
अखिलेश यादव ने कहा, कथा कहने वाले लोग पीडीए समाज से दान और चंदा कभी नहीं लेंगे. PDA परिवार के लोग मंदिर जाते है तो मंदिर धोते हैं. वर्चस्व वादी प्रभुत्वादी लोगों को ये ताकत कहां से मिल रही है. सपा चीफ ने आगे कहा, समाज में जो घटना हो रही है, बीजेपी उनका राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है. वह ऐसी घटनाएं होने देना चाह रही है.
अखिलेश ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा, बीजेपी कानून बना दे कि PDA समाज के लोग कथा नहीं कर सकते. सपा चीफ ने चेतावनी दी कि जिस दिन PDA ने कथा कहना शुरू कर दिया, उस दिन कुछ और ही होगा.
अखिलेश यादव ने कहा, भगवत कथा सबके लिए है. जब सभी सुन सकते हैं तो सभी बोल क्यों नहीं सकते? भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी कथाओं को सच्चे कृष्णभक्तों द्वारा सुनाना अगर रोका जाएगा तो यह असहनीय अपमान है.
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार में बैठे लोग अन्याय कर रहे हैं. कुछ लोग अपना एकाधिकार बनाए रखना चाहते है. इन लोगों को लगता है कि सरकार बचा लेगी.











Discussion about this post