Wednesday, April 15, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home मेरठ

यूपी: महिला का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, 7 साल का बेटा भी लापता

पुलिस को मौके से एक फोन का डिब्बा और एक गद्दा मिला। पुलिस ने मौके से मिले सभी सामान को जांच के लिए एकत्र कर लिया है।

admin by admin
June 10, 2025
in मेरठ
यूपी: महिला का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, 7 साल का बेटा भी लापता
0
SHARES
343
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ।  उत्तर प्रदेश के मेरठ के कैंट क्षेत्र में गांधी बाग चौराहे के पास एक खंडहरनुमा इमारत में सोमवार को एक महिला का खून से लथपथ शव मिला। महिला की हत्या सिर कुचलकर की गई थी। सिर के अलावा चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट और गहरे घाव थे। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में था।

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। महिला के साथ लोगों ने कुछ दिन पहले सात साल के बेटे को भी देखा था। वारदात के बाद बच्चा भी लापता है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और सदर बाजार थाना पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने पहले शव देखा। वह खंडहर पड़े भवन के पास गए तो बदबू आ रही है। अंदर जाकर देखा तो करीब 40 साल की महिला का शव पड़ा था। सूचना पर सदर बाजार व लालकुर्ती थाने की पुलिस और सेना की पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Related posts

रील के चक्कर में ‘खूनी’ खेल! लाइक्स की भूख ने बनाया हैवान, रील बनाते-बनाते दोस्त के सीने पर तान दिया तमंचा

रील के चक्कर में ‘खूनी’ खेल! लाइक्स की भूख ने बनाया हैवान, रील बनाते-बनाते दोस्त के सीने पर तान दिया तमंचा

December 28, 2025
मेरठ: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ फूटा व्यापारियों का आक्रोश, पीएम युनूस का फूंका पुतला

मेरठ: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ फूटा व्यापारियों का आक्रोश, पीएम युनूस का फूंका पुतला

December 27, 2025

खंडहर भवन पुराना सिनेमाहाल का बताया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। महिला के कपड़े क्षतविक्षत होने से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। महिला की सिर और चेहरे पर किसी धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की गई है। मौके पर लोगों व राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। शव लगभग दो दिन पुराना बताया गया है। इस वारदात का खुलासा करने के लिए तीन टीम काम कर रही हैं।

लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला एक साल से अपने लगभग सात वर्षीय बेटे के साथ खड़हर पड़े भवन में रह रही थी। वह रहागीरों से भीख मांगकर गुजारा कर रही थी। पुलिस ने महिला के बेटे की तलाश में आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। मगर उसका पता नहीं चल सका। कैंट क्षेत्र में वारदात की सूचना पर आर्मी के अधिकारी भी मौके पर आ गए। पुलिस ने फिलहाल घटनास्थल को सील कर दिया है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने भी मौके पर जाकर जानकारी ली। एसपी सिटी का कहना है कि डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी सदर बाजार थाने पर रपट इत्तलाई दर्ज की गई है। महिला के कपड़े अस्त व्यस्त मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण और दुष्कर्म हुआ है या नहीं इसकी पुष्टि होगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वारदात के खुलासे के लिए तीन टीम काम कर रही हैं।

गांधी बाग चौराहे की मुख्य सड़क पर 24 घंटे वाहन चलते हैं। चौरहे से एक रास्ता कंकरखेड़ा, दूसरा रुड़की रोड़, तीसरा बीएसएनएल ऑफिस व चौथा रास्ता सब एरिया कैंटीन के सामने से निकलता है। वहीं, चौराहे पर सीसीटीवी भी लगे हुए हैं। बावजूद इसके महिला की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वालों ने पुलिस की गश्त के दावों की भी पोल खोलकर रख दी है। हालांकि घटनास्थल के पास प्रकाश की व्यवसथा नहीं है। जिस कारण रात में सड़क पर अंधेरा रहता है।

फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव के पास कमरे में एक भूरे रंग का फटा पुराना लैपटाॅप बैग बरामद हुआ। जिसमें कुछ कपड़े रखे हुए थे। बैग की अंदर एक खाकी रंग की कमीज भी रखी हुई थी। पुलिस को मौके से एक फोन का डिब्बा और एक गद्दा मिला। पुलिस ने मौके से मिले सभी सामान को जांच के लिए एकत्र कर लिया है।

पुलिस के अनुसार खंडहर पड़े भवन में महिला की हत्या सड़क की तरफ बने कमरे में हुई। पीछे की तरफ एक कमरे में मिट्टी का चूल्हा बना हुआ था। चूल्हे पर कुछ राख पड़ी हुई थी। मगर कमरे के अदंर से कोई बर्तन नहीं बरामद हुआ। साथ ही कमरे के अंदर से ज्यादा सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस को आशंका है कि आरोपी महिला के कमरे में रखे जरूरत के सामान को अपने साथ ले गए हैं।

ShareTweetSend
Previous Post

यूपी: सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी ने किया आमंत्रित

Next Post

मेरठ में पुलिस चौकी के पास युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल, आरोपी गिरफ्तार

Next Post
मेरठ में पुलिस चौकी के पास युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में पुलिस चौकी के पास युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल, आरोपी गिरफ्तार

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर में मानसून की पहली बारिश से किसानों में खुशी की लहर, सड़कों पर जलभराव से यातायात प्रभावित

मुजफ्फरनगर में मानसून की पहली बारिश से किसानों में खुशी की लहर, सड़कों पर जलभराव से यातायात प्रभावित

10 months ago
मुजफ्फरनगर में महासंग्राम: टिकैत की ‘चेतावनी’ पर उद्यमियों का पलटवार—”फैक्ट्री में ताला लगाकर DM को सौंप देंगे चाबी!

मुजफ्फरनगर में महासंग्राम: टिकैत की ‘चेतावनी’ पर उद्यमियों का पलटवार—”फैक्ट्री में ताला लगाकर DM को सौंप देंगे चाबी!

4 months ago
बिहार: कल 10वीं बार मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

बिहार: कल 10वीं बार मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

5 months ago
मेरठ में गोकशी करने जा रहे दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

मेरठ में गोकशी करने जा रहे दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In