औरंगाबाद : घटना से गुस्साए परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी कारवाई की बात कहकर उन्हें शांत किया।
यूपी के बुलंदशहर स्थित औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव लखावटी स्थित केडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा एक की अबोध छात्रा को बगैर ड्रेस कोड के स्कूल जाना भारी पड़ गया। इससे बौखलाकर क्लास टीचर ने पूरी क्लास के सामने छात्रा को निर्वस्त्र कर दिया। छात्रा करीब ढाई घंटे तक क्लास के बच्चो के सामने निर्वस्त्र होकर खड़ी रही।
घटना से गुस्साए परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी कारवाई की बात कहकर उन्हें शांत किया। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को अपने कब्जे में लिया है।











Discussion about this post