Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home गोरखपुर

यूपी: बहन की शादी से चार दिन पहले दो भाइयों ने की आत्महत्या, मचा कोहराम, मां ने बताई आत्महत्या की चौंकाने वाली वजह

पुलिस ने सोमवार को दोनों भाइयों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर देर रात परिजनों को सौंप दिया।

admin by admin
May 13, 2025
in गोरखपुर
यूपी: बहन की शादी से चार दिन पहले दो भाइयों ने की आत्महत्या, मचा कोहराम, मां ने बताई आत्महत्या की चौंकाने वाली वजह
0
SHARES
745
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर।  गोरखपुर के गोला इलाके के लकुड़ी गांव में दो भाइयों ने बहन की शादी से चार दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहले छोटे भाई ने और फिर बड़े भाई ने रात में फांसी लगाकर जान दे दी। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतकों की पहचान लकुड़ी गांव निवासी सत्यम (18) और संदीप (25) के रूप में हुई। पुलिस ने सोमवार को दोनों भाइयों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर देर रात परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि सत्यम का एक लड़की से प्रेम संबंध था।

लड़की के घरवालों ने सत्यम को डांट दिया, जिसके बाद उसने आहत होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। उधर, बड़ा भाई संदीप सत्यम की मौत के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

Related posts

रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

December 28, 2025
गोरखपुर: ऑनलाइन कंसल्टेशन पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने डॉक्टर से ठगे ढाई लाख रुपये

गोरखपुर: ऑनलाइन कंसल्टेशन पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने डॉक्टर से ठगे ढाई लाख रुपये

November 12, 2025

पुलिस के मुताबिक, रामगोविंद की छोटी बेटी रिया की शादी 15 मई को होनी थी। उधर, बेटे सत्यम की प्रेमिका के परिजनों की डांट से नाराज होकर उसने रविवार अपराह्न करीब तीन बजे घर के एक कमरे की कुंडी में फंदा लगाकर जान दे दी।

इसके बाद देर रात कमरे की उसी कुंडी में फंदा लगाकर सत्यम के बड़े भाई संदीप ने भी खुदकुशी कर ली। परिजनों का कहना है कि संदीप मानसिक रोगी था। वह छोटे भाई की मौत का दुख बर्दाश्त नहीं कर सका।

घटना के समय घर पर सत्यम और संदीप की मां कमलावती, बड़ी बहन संगीता व छोटी बहन रिया मौजूद थी। पिता रामगोविंद चेन्नई में नौकरी करते हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है। वह घर आने के लिए निकल गए हैं। गोला थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि दो भाइयों ने 24 घंटे के अंदर ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

गोला के लकुड़ी गांव में सगे भाइयों सत्यम (18) और संदीप (25) की खुदकुशी के लिए मां कलावती ने चार लोगों को कसूरवार ठहराया है। मां का आरोप है कि प्रताड़ना से तंग आकर दोनों बेटों ने खुदकुशी की है।

कलावती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि छोटे बेट सत्यम की इलाके के एक गांव की लड़की से बातचीत होती थी। पांच माह पूर्व दोनों ने किसी मंदिर में शादी रचा ली थी। इसके बाद से सत्यम गोरखपुर में रह कर काम काज कर रहा था। इधर 15 मई को मेरी बेटी की शादी थी। इसकी तैयारी चल रही थी। मेरी पति राम गोविंद चैन्नई में हैं, वहीं से शादी की तैयारी को लेकर लगातार बातचीत कर रहे थे। शादी के एक दिन पहले वो घर आने वाले थे।

इधर बहन की शादी की तैयारी करने छह मई को सत्यम गांव आया था। अगले दिन जिस लड़की से उसने शादी की थी, उसे भी अपने साथ लेकर गोरखपुर चला गया। उस लड़की के परिजन 11 मई को सुबह मेरे घर आए और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीटकर मोबाइल छीन ले गए। लड़की के चचेरे भाई रवि ने कहा कि तुम्हारा लड़का मेरे चाचा की लड़की को लेकर भाग ले गया है। उससे बात कराओ वरना तुम्हारी दोनों लड़कियों को उठा ले जाएंगे।

कलावती का आरोप है कि इस धमकी के बाद लड़की के परिजन उसे जबरन शहर में लड़के के रूम पर लेकर गए। वहां सत्यम को मारा पीटा और लड़की को अपने साथ लेकर चले गए। वापस गांव आते समय मुझे व मेरे बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित किए। जाते समय धमकी दी कि तुम्हारी बेटी को उठवाकर ले जाएंगे। इसके बाद घर आकर अपराह्न तीन बजे सत्यम ने खुदकुशी कर लिया।

शादी वाले घर में दो मौतों से सोमवार सुबह कोहराम मच गया। पूरा गांव कलावती के दरवाजे पर जुट गया। दोनों भाइयों की मौत के बाद छोटी बहन रिया अचेत होकर गिर पड़ी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां कलावती देवी का कहना है कि घर में अब केवल एक बेटी ही बची है, जिसकी शादी होनी है। शादी की तारीख टालनी पड़ रही है। अब तो जीने का कोई सहारा भी नहीं बचा।

देर रात गोला पुलिस की मौजूदगी में दोनों भाइयों का शव पोस्टमार्टम के बाद सीधे गोला स्थित मुक्तिधाम पर लाया गया। भीम आर्मी के मंडल प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी बहन सुनीता ने ही अपने दोनों भाइयों की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान बवाल की आशंका पर घाट पर पुलिस फोर्स लगी रही।

गांव में भी सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स लगाई गई है। एसओ गोला अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर में सील किए गए होटल में चल रही थी अनैतिक गतिविधियां, पुलिस ने मारा छापा, मचा हड़कंप

Next Post

‘हमारे ड्रोन, और मिसाइलें देख पाकिस्तान की नींद उड़ गई’, आदमपुर एयरबेस से पीएम मोदी

Next Post
‘हमारे ड्रोन, और मिसाइलें देख पाकिस्तान की नींद उड़ गई’, आदमपुर एयरबेस से पीएम मोदी

'हमारे ड्रोन, और मिसाइलें देख पाकिस्तान की नींद उड़ गई', आदमपुर एयरबेस से पीएम मोदी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में दो गोकश भाई ढेर: 50 किलो गोमांस व कार बरामद

मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में दो गोकश भाई ढेर: 50 किलो गोमांस व कार बरामद

10 months ago
मेरठ में मुकदमा वापसी को लेकर युवक के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में मुकदमा वापसी को लेकर युवक के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

1 year ago
वृंदावन गार्डन सील होने के बाद मुजफ्फरनगर के 90 ओर बैंकट हॉलों पर लटकी तलवार, देखें क्या बोले अफसर, देखें वीडियो व तस्वीरें

वृंदावन गार्डन सील होने के बाद मुजफ्फरनगर के 90 ओर बैंकट हॉलों पर लटकी तलवार, देखें क्या बोले अफसर, देखें वीडियो व तस्वीरें

4 years ago
बिहार SIR को लेकर फिर फूटा कांग्रेस का आक्रोश, कहा – ‘चुनाव आयोग में ये बताने की हिम्मत नहीं..

बिहार SIR को लेकर फिर फूटा कांग्रेस का आक्रोश, कहा – ‘चुनाव आयोग में ये बताने की हिम्मत नहीं..

11 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In