लखनऊ : मॉनसून ने उत्तर प्रदेश में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों यानी 13 से 14 जुलाई के बीच राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही, लगभग पूरे प्रदेश में बादलों की गर्जना (मेघगर्जन) और बिजली गिरने (वज्रपात) की भी प्रबल संभावना जताई गई है. प्रकृति के इस बदले मिजाज के बीच, लोगों को एक बार फिर से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है.
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 14 जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है उनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर शामिल हैं.
किन जिलों है मेघगर्जन/वज्रपात का खतरा?
उत्तर प्रदेश के एक बड़े हिस्से में गरज और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है. जिन जिलों के लिए यह अलर्ट जारी हुआ है उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इनके आसपास के इलाके शामिल हैं.
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव, बाढ़ जैसी स्थिति और यातायात में बाधाएं आ सकती हैं. बिजली गिरने की घटनाओं से जान-माल का नुकसान भी संभव है. लोगों से अपील है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें.










Discussion about this post