अलीगढ़। अलीगढ़ में गोरई क्षेत्र के गांव वास फतेली में एक दिल दहलाने वाले घटना सामने आई है। एक भाई और दो बहनों ने कोल्ड ड्रिंक में रायते का रंग मिलाकर पी लिया। जिससे भाई की मौत हो गई और दोनों बहनों की हालत नाजुक है।
गांव वास फतेली के सुनील कुमार का 15 वर्षीय बेटा शिवकुमार उर्फ बाबू कोल्ड ड्रिंक लेकर घर आया। दो बहनों ने भाई के साथ मिलकर कोल्ड ड्रिंक में रायता वाला रंग डालकर कर पी लिया। कुछ समय बाद उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। शिवकुमार उर्फ बाबू की 17 फरवरी को उपचार के दौरान मौत हो गई। बहन रितु और शालू का अभी इलाज चल रहा है, जिसमें रितु की अभी भी हालत नाजुक है। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।











Discussion about this post