Sunday, April 12, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home देश

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 12 सितंबर को लें सकते हैं पद की शपथ, राष्ट्रपति मुर्मू दिलाएंगी शपथ

संसद भवन में मंगलवार को हुए मतदान में राधाकृष्णन को 752 वैध मतों में से प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले थे, जबकि रेड्डी को प्रथम वरीयता के महज 300 वोट ही मिले थे।

admin by admin
September 10, 2025
in देश
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 12 सितंबर को लें सकते हैं पद की शपथ, राष्ट्रपति मुर्मू दिलाएंगी शपथ
0
SHARES
70
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

देश। देश के निर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 12 सितंबर को पद की शपथ ले सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को राधाकृष्णन को शपथ दिलाएंगी। राष्ट्रपति भवन में 12 सितंबर को एक औपचारिक समारोह में शपथ ग्रहण संपन्न होगा। 67 वर्षीय राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीत हासिल की थी। यह चुनाव तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक दिए गए इस्तीफे के बाद कराया गया था।

संसद भवन में मंगलवार को हुए मतदान में राधाकृष्णन को 752 वैध मतों में से प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले थे, जबकि रेड्डी को प्रथम वरीयता के महज 300 वोट ही मिले थे। 14 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की। उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद मतदाता होते हैं। देश में 17 बार उपराष्ट्रपति पद का चुनाव हुआ जिसमें सर्वपल्ली राधाकृष्णन और हामिद अंसारी दो कार्यकाल तक इस पद पर रहे।

निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने बताया, 781 मतदाताओं में से 98.2 फीसदी यानी 767 ने मतदान किया। इनमें 15 वोट अवैध पाए गए जिससे वैध मतों की संख्या 752 रह गई। वहीं एक डाक मत को रद्द घोषित कर दिया गया क्योंकि संबंधित सांसद ने वोट डालने से इन्कार किया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में कुल 788 सदस्य होते हैं। इनमें 245 राज्यसभा से और 543 लोकसभा से हैं। राज्यसभा के 12 मनोनीत सदस्य भी चुनाव में मतदान करने के पात्र होते हैं। लेकिन वर्तमान में निर्वाचक मंडल की संख्या 781 है क्योंकि राज्यसभा में छह और लोकसभा में एक सीट रिक्त है।

Related posts

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

December 28, 2025
मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

December 27, 2025

भाजपा न सिर्फ विपक्षी इंडी गठबंधन में सेंध लगाने में कामयाब रही, बल्कि भाजपा-कांग्रेस से समान दूरी की नीति अपनाने वाले दलों के मतदाताओं के बड़े हिस्से को भी अपने पक्ष में करने में कामयाब रही। बीजू जनता दल, भारत राष्ट्र समिति, अकाली दल व एक निर्दलीय समेत कुल 13 सांसदों के मतदान से दूरी बरतने व एक डाकमत रद्द होने के कारण कुल मतदाताओं की संख्या 767 रह गई थी। इनमें भी 15 मत अवैध पाए गए। इसके बाद जीत के लिए जरूरी मतों की संख्या 377 रह गई थी। राजग उम्मीदवार राधाकृष्णन को जीत के लिए जरूरी मतों से 75 मत अधिक मिले।

संख्या बल की दृष्टि से देखें तो राजग उम्मीदवार को गठबंधन के 427 वोट मिलने थे। इसके अलावा आंध्र प्रदेश की वाईएसआरसीपी के 11 सांसदों ने राजग उम्मीदवार का समर्थन किया। इस प्रकार यह संख्या 438 तक पहुंची। लेकिन राजग उम्मीदवार राधाकृष्णन को विपक्ष के 14 सांसदों ने भी वोट दिया जिससे उनके मतों की संख्या 452 पहुंच गई। जहां तक अवैध मतों का सवाल है, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये मत किस गठबंधन से जुड़े सांसदों के थे। वैसे सूत्रों का कहना है कि इनमें ज्यादातर विपक्षी गठबंधन के सदस्य थे।

लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर इंडिया ब्लॉक के दलों की सदस्य संख्या 324 है। इसके बावजूद उसके उम्मीदवार रेड्डी को सिर्फ 300 वोट ही मिले। अगर 14 क्रॉस वोटिंग वालों को हटा दें तो जाहिर है कि अवैध घोषित होने वाले 10 मत निश्चित रूप से विपक्षी सांसदों के थे।

सीपी राधाकृष्णन को चुनाव जीतने पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति साबित होंगे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, सीपी राधाकृष्णन जी को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए बधाई। उनका जीवन हमेशा समाज की सेवा और गरीबों व हाशिये पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो हमारे सांविधानिक मूल्यों को मजबूत करेंगे और संसदीय संवाद को आगे बढ़ाएंगे।

ShareTweetSend
Previous Post

नेपाल के बाद फ्रांस में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, बजट कटौती के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, 80 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 200 उपद्रवी गिरफ्तार

Next Post

ओली के इस्तीफे के बाद सुशीला कार्की बन सकती हैं नेपाल की कार्यवाहक प्रधानमंत्री, जानें कौन हैं कार्की ?

Next Post
ओली के इस्तीफे के बाद सुशीला कार्की बन सकती हैं नेपाल की कार्यवाहक प्रधानमंत्री, जानें कौन हैं कार्की ?

ओली के इस्तीफे के बाद सुशीला कार्की बन सकती हैं नेपाल की कार्यवाहक प्रधानमंत्री, जानें कौन हैं कार्की ?

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर में राम चश्मा वाले पर आंखों की गलत दवा देने का गंभीर आरोप, पीड़िता ने सीएमओ से की शिकायत

मुजफ्फरनगर में राम चश्मा वाले पर आंखों की गलत दवा देने का गंभीर आरोप, पीड़िता ने सीएमओ से की शिकायत

10 months ago
यूपी  : होटल के कमरे में दूसरे युवक संग थी भाभी, देवर को देख तुरंत छत से कूद गई, यहां देखें वीडियो

यूपी : होटल के कमरे में दूसरे युवक संग थी भाभी, देवर को देख तुरंत छत से कूद गई, यहां देखें वीडियो

10 months ago
मुजफ्फरनगर में दो अलग-अलग घटनाओं से  मचा हड़कंप, महिला डॉक्टर से मारपीट, तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण

मुजफ्फरनगर में दो अलग-अलग घटनाओं से मचा हड़कंप, महिला डॉक्टर से मारपीट, तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण

6 months ago
मेरठ में कॉपर कारोबारी हत्याकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, पैसों को लेकर हुआ था विवाद…

मेरठ में कॉपर कारोबारी हत्याकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, पैसों को लेकर हुआ था विवाद…

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In