मेरठ । शाहजेब रिजवी का कहना है कि रालोद के 10 विधायकों को बनाने में मुसलमानों का बड़ा योगदान है। मगर जब उनका साथ देने का वक्त आया तो जयंत चौधरी पीछे हट गए। इसका जवाब मुसलमान आने वाले चुनावों में देंगे।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पर वक्फ संशोधन बिल के मामले में मुसलमानों का साथ न देने का आरोप लगाया है।
शाहजेब रिजवी ने कहा कि पार्टी को मुसलमान मुख्यधारा में लेकर आए, लेकिन वक्फ संशोधन बिल को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने समर्थन दे दिया। जयंत चौधरी अब चौधरी चरण सिंह के दिखाए मार्ग से भटक गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद के 10 विधायक हैं।
उन्होंने कहा कि काफी संख्या में मुसलमानों ने वोट देकर उन्हें यहां तक भेजा है। इसी वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्ता में शामिल हैं। उन्हें मुसलमानों के लिए खड़ा होना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वक्फ संशोधन बिल दो समुदायों को बांटने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस फैसले से आहत होकर वे अपने पद से इस्तीफा देते हैं।











Discussion about this post