बागपत। बागपत जिले के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका ने छह साल पहले अपने पति प्रशांत से प्रेम विवाह किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की जांच में अवैध संबंधों के शक के चलते हत्या की बात सामने आ रही है।
बताया गया है कि आरोपी को पत्नी के अवैध संबंधों पर शक था, जिस कारण आए दिन झगड़े होते थे। बुधवार को यह विवाद इस हद तक बढ़ गया कि प्रशांत ने पत्नी की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया डेढ़ माह से दोनों के बीच हर दिन विवाद होता था।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।











Discussion about this post