शामली। मंगलवार देर रात जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर के ऑफिस में घुसकर मारपीट की । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रोजेक्ट मैनेजर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप धीमान शहर के करनाल रोड़ स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान ठेकेदार अमृतपाल, निखिल, फुरकान, हाशिम, सुधीर दूबे, जयदेव आये और कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीडित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद उक्त लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल मैनेजर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वही पुलिस ने प्रोजेक्ट मैनेजर की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।











Discussion about this post