मेरठ। थाना भावनपुर क्षेत्र निवासी एक युवक ने आनलाइन पैसा निवेश के नाम पर दुकानदार पर 20 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी के बाद पीड़ित ने एसएसपी से मामले को लेकर शिकायत की। भावनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर कदीम निवासी सलाउद्दीन ने एसएसपी ऑफिस पर बृहस्पतिवार को तहरीर देकर बताया कि वह पीएल शर्मा रोड पर एक दुकानदार की दुकान पर काम करता था।
इस दौरान दुकानदार ने पीड़ित को एक कंपनी में ऑनलाइन पैसे निवेश करने की बात कही थी। वहीं, कम समय में दोगुना पैसे होने लालच दिया था। इसके बाद आरोपी ने एक व्हाइ्सएप ग्रुप में जोड़ लिया था। इसमें पीड़ित को ज्यादा मुनाफे का झांसा दिया गया।
पीड़ित के अनुसार उसने बीती जनवरी से मार्च तक कंपनी में 20 लाख रुपये का निवेश किया था। जब दो महीने तक मुनाफे का पैसा नही आया तो पीड़ित को खुद के साथ ठगी का एहसास हुआ था। युवक ने आरोपी से जानकारी ली और पैसे वापस मांगे। आरोप है कि वह पैसे नही दे रहा है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।











Discussion about this post