मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में रामलीला टिल्ला के पास गुरुवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान उस समय अप्रत्याशित विवाद खड़ा हो गया, जब भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय सागर और उनके भाई की स्कूटी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोक लिया। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है और अब दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होने जा रही है। पूरा वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें-
शहर कोतवाली पुलिस रामलीला टिल्ला के पास चुंगी 9 नंबर दो पर रूटीन वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अजय सागर अपने परिवार के साथ स्कूटर पर वहां से गुजर रहे थे और उनके साथ दूसरे स्कूटर पर उनके चचेरे भाई और बच्चे भी सवार थे। पुलिस ने स्कूटर को रोका, जिस पर अजय सागर ने भाजपा नेता के रूप में अपना परिचय दिया और बताया कि दूसरा स्कूटर उनके भाई का है।
अजय सागर का आरोप है कि परिचय देने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने न केवल उनके भाई को स्कूटर साइड में लगाने को कहा बल्कि बिना हेलमेट के चालान करने की बात कहकर फोटो खींचने लगे। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और बहस शुरू हो गई। अजय सागर के मुताबिक उन्होंने बीजेपी नेता होने का परिचय भी दे दिया था, उसके बावजूद भी पुलिसकर्मियों ने जानबूझकर उनके साथ अभद्रता की।
घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी मोहित सहरावत मौके पर पहुंचे। मोहित सहरावत ने मामला शांत करने कीकोशिश की, लेकिन अजय सागर का कहना है कि उनके साथ पहले भी दरोगा जय शर्मा इस प्रकार का दुर्व्यवहार कर चुके हैं। वहीं, पुलिसकर्मियों का पक्ष था कि वाहन चेकिंग अभियान नियमित रूप से चल रहा है और किसी भी व्यक्ति को नियम तोड़ने पर नहीं बख्शा जा सकता। सुने अजय सागर का पूरा पक्ष-रात होते-होते इस पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर एकत्र हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
मुजफ्फरनगर में दरोगा ने पत्नी के सामने उतारी भाजपा के बडे नेता की इज्जत, मच गया बवाल, देखें पूरा वीडियो#BJP #BJPLeader #Muzaffarnagar #Muzaffarnagarnews #Muzaffarnagarpolice #Viral #Viralvideo #Viralreel #Viralreels #Viralshort #Viralshorts #amrishbaliyan #asbnewsindia pic.twitter.com/QffMqM97Sf
— Amrish Baliyan (@amrishbaliyan) May 16, 2025
भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि जिले में पुलिस चेकिंग के नाम पर जनता से वसूली कर रही है और अब यह बेकाबू हो गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आम आदमी के साथ भी पुलिस का रवैया अपमानजनक होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस समय बेकाबू हो रही है और आम आदमी के साथ दुर्व्यवहार कर रही है और जमकर वसूली कर रही है। बीजेपी नेताओं ने पिछले कुछ महीनों के अपने खट्टे अनुभव मंत्री के सामने ही सीओ सिटी को सुनाने शुरु कर दिए।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह को जानकारी दी। उनके निर्देश पर सिटी सीओ राजकुमार साव मंत्री के आवास पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं की बात सुनी।
पत्रकारों से बातचीत में मंत्री अग्रवाल ने कहा, “किसी भी अधिकारी को कार्यकर्ता के साथ बदतमीजी नहीं करने दी जाएगी। जो अफसर इस तरह का व्यवहार करेगा, उसे जिले में नहीं रहने दिया जाएगा।” उन्होंने तत्काल प्रभाव से उप निरीक्षक जय शर्मा और आरक्षी निशांत को लाइन हाजिर करने का निर्देश भी दिया।
सीओ सिटी राजकुमार साव ने बताया कि वह मंत्री के आवास पर गए थे, वे मामले की जांच कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्तमान में अवकाश पर हैं। शुक्रवार को उनके लौटने के बाद पूरी रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।










Discussion about this post