हर साल सावन कृष्ण चतुर्दशी तिथि को सावन की शिवरात्रि मनाई जाती है. इस दिन महादेव के भक्त व्रत रखते हैं और भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं.
इस साल सावन की शिवरात्रि को लेकर लोगों में बहुत कन्फ्यूजन है. कोई 23 जुलाई तो कोई 24 जुलाई को महाशिवरात्रि बता रहा है. आइए आज आपको सावन की शिवरात्रि की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि बताते हैं.
पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 23 जुलाई को सुबह 04.38 बजे से लेकर 24 जुलाई को देर रात 02.29 बजे तक रहेगी.
कब है सावन शिवरात्रि?
उदया तिथि के चलते महाशिवरात्रि का व्रत 23 जुलाई दिन बुधवार को रखा जाएगा. जबकि व्रत का पारण 24 जुलाई की सुबह होगा.
सावन शिवरात्रि पर सुबह 8 बजकर 31 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 01 मिनट तक अमृत काल रहने वाला है.
पूजा का शुभ मुहूर्त
भगवान शिव की पूजा-उपासना, शिवलिंग का जलाभिषेक या जढ़ाने के लिए यह मुहूर्त सबसे अच्छा रहने वाला है.
कैसे करें व्रत-पूजा
सावन शिवरात्रि पर सुबह स्नानादि के बाद व्रत का संकल्प लें. मंदिर में जाकर शिवलिंग का गंगाजल या पंचामृत से अभिषेक करें.











Discussion about this post