Saturday, April 11, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home नई दिल्ली

बिहार में CM का पसंदीदा चेहरा कौन? आ गया सर्वे; 4 महीने में चिराग और पीके कितना चमके

बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले सी-वोटर ने राज्य के अगले और पसंसीदा मुख्यमंत्री चेहरे पर चार सर्वे किए हैं, जिसमें तेजस्वी यादव टॉप पर बने हुए हैं।

admin by admin
June 26, 2025
in नई दिल्ली
बिहार में CM का पसंदीदा चेहरा कौन? आ गया सर्वे; 4 महीने में चिराग और पीके कितना चमके
0
SHARES
151
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली : इस साल के आखिर में नवंबर में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले राज्य में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। सत्ताधारी एनडीए गठबंधन जहां लालू-राबड़ी राज के जंगलराज का भय दिखाते हुए तेजस्वी यादव को खारिज करने की अपील कर रहा है, वहीं तेजस्वी यादव पिछले 20 साल के नीतीश राज को मुद्दा बना रहे हैं। इसके अलावा वह नीतीश की बढ़ती उम्र, राज्य में बेरोजगारी, अपराध आदि विषयों को भी मुद्दा बनाकर राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं। उधर, चुनावी राजनीति में उतरे नए खिलाड़ी पीके यानी प्रशांत किशोर नए विकल्प की बात कर रहे हैं।

इस बीच सी-वोटर ने राज्य में पसंदीदा मुख्यमंत्री के चेहरे पर जून के तीसरे हफ्ते में भी एक सर्वे किया है, जिसके नतीजे आ चुके हैं। फरवरी से यह चौथा सर्वे है। इससे पहले सी-वोटर ने इसी विषय पर फरवरी, अप्रैल और जून के पहले हफ्ते में भी सर्वे किया था, जिसमें नेताओं के बढ़ते-गिरते ग्राफ को दिखाया गया है। इन चार महीनों में चिराग पासवान और प्रशांत किशोर ने जनता की पसंद के मामले में लंबी छलांग लगाई है।

आज तक पर प्रसारित सी-वोटर के इस सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, जून के तीसरे हफ्ते में बिहार के अगले सीएम की पसंद के रूप में तेजस्वी यादव सबसे पहली पसंद बनकर उभरे हैं। उन्हें 34.6 फीसदी लोगों ने सीएम चेहरे के तौर पर पहली पसंद बताया है, जबकि राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सिर्फ 17.4 फीसदी लोगों ने ही अपनी पसंद बताया है। नीतीश इस सर्वे में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि प्रशांत किशोर को लोगों ने दूसरी पसंद बताया है। उन्हें 18.4 फीसदी लोगों ने इस पद के लिए अपना पसंदीदा चेहरा बताया है। पिछले चार महीनों में प्रशांत किशोर की लोकप्रियता में यह बहुत लंबी छलांग है।

Related posts

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

December 28, 2025
खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

December 28, 2025

सर्वे में लोजपा (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को चौथे नंबर पर रखा गया है। उन्हें इस पद के लिए 9.9 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है, जबकि राज्य के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी इस मामले में सबसे निचले यानी पांचवें पायदान पर हैं। उन्हें 9.6 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पसंद किया है।

राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार महीने में एक फीसदी वोट से पिछड़ गए हैं। फरवरी में उन्हें 18.4 फीसदी लोगों ने पसंदीदा सीएम चेहरा माना था, जबकि अप्रेल में यह गिरकर 15.4 फीसदी हो गया था। जून के पहले गफ्ते में फिर उन्हें पसंद करने वालों की संख्या बढ़ी और वह आंकड़ा 18.4 फीसदी हो गया लेकिन जून के तीसरे हफ्ते में फिर से नीतीश की लोकप्रियता गिरी है और वह अब 17.4 फीसदी लोगों की पसंद बनकर रह गए हैं।

उधर, विपक्ष के नेता और राजद की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव चारों सर्वे में टॉप पर रहे हैं। फरवरी में उन्हें 40.6 फीसदी लोगों ने सीएम चेहरे के तौर पर सबसे पसंदीदा उम्मीदवार माना था। अप्रैल में यह आंकड़ा गिरकर 35.5 फीसदी, जून के पहले हफ्ते में 36.9 फीसदी और अब जून के तीसरे हफ्ते में 34.6 फीसदी पर आ गया है। पिछले चार महीनों के चार सर्वे में तेजस्वी यादव को पसंद करने वालों की संख्या में 6 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जो उनके लिए चिंता की बात है।

सर्वे के मुताबिक, जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर बहुत ही तेजी से मुख्यमंत्री के पसंदीदा चेहरों के तौर पर उभर रहे हैं। उन्होंने अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पीछे धकेल दिया है। फरवरी से जून के तीसरे हफ्ते के बीच उनके चाहने वालों में करीब चार फीसदी का इजाफा हुआ है। फरवरी में उन्हें 14.9 फीसदी लोगों ने पहली पसंद बताया था, जबकि अप्रैल में 17.2, जून के पहले गफ्ते में 16.4 और अब 18.2 फीसदी लोगों ने पसंदीदा चेहरा बताया है।

ShareTweetSend
Previous Post

वैभव सूर्यवंशी के लिए सज गया मंच , 26 साल में पहली जीत को उतरेगा भारत, 27 को खेला जाएगा पहला मुकाबला

Next Post

8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की तैयारी! 1 जनवरी से होगा लागू? कितनी बढ़ेगी सैलरी- जानिए

Next Post
वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा; पाकिस्तान को पीएम मोदी की सख्त चेतावनी

8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की तैयारी! 1 जनवरी से होगा लागू? कितनी बढ़ेगी सैलरी- जानिए

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

4 राजपूत, 2 भूमिहार… नीतीश कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखें बिहार के मंत्रियों की पूरी लिस्ट

4 राजपूत, 2 भूमिहार… नीतीश कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखें बिहार के मंत्रियों की पूरी लिस्ट

5 months ago
जान बचाकर भागी पाक सेना! BLA का दावा, कर लिया एक-तिहाई बलूचिस्तान पर कब्जा

बैकफुट पर पाकिस्तान, डीजीएमओ ने की बातचीत की पहल; भारत ने किया संघर्षविराम का एलान

11 months ago
कब्रिस्तान में प्रेमी की हत्या… डांसर प्रेमिका ने पति और बहनोई के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला

कब्रिस्तान में प्रेमी की हत्या… डांसर प्रेमिका ने पति और बहनोई के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला

9 months ago
शामली में धीमे निर्माण कार्य पर रेलवे प्रबंधक डीआरएम ने जताई नाराजगी, रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण

शामली में धीमे निर्माण कार्य पर रेलवे प्रबंधक डीआरएम ने जताई नाराजगी, रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In