Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home नई दिल्ली

दशकों से एक-दूसरे के दुश्मन क्यों अमेरिका और ईरान? हालिया बमबारी से शुरू हुआ दुश्मनी का नया अध्याय

साल 1953 में ईरान में तख्तापलट हुआ था, जिसे ब्रिटिश समर्थन से सीआईए ने अंजाम दिया था। ऑपरेशन एजैक्स के तहत ईरान की लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को उखाड़ फेंका गया और शाह मोहम्मद रजा पहलवी को सत्ता सौंप दी गई। यहीं से रिश्तों में दरार पड़ने लगी।

admin by admin
June 26, 2025
in नई दिल्ली
दशकों से एक-दूसरे के दुश्मन क्यों अमेरिका और ईरान? हालिया बमबारी से शुरू हुआ दुश्मनी का नया अध्याय
0
SHARES
132
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

 नई दिल्ली : ईरान के परमाणु स्थलों पर हाल में हुए अमेरिकी हमलों के बाद दोनों देशों के रिश्तों में एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। यह अध्याय या तो बेहतर साबित हो सकता है या फिर और भी बुरा। लगभग आधी सदी के दौरान दुनिया ने दोनों देशों के बीच दुश्मनी के कई दौर देखे हैं। ईरान के लिए जहां अमेरिका सबसे बड़ा शैतान है तो वहीं अमेरिका की नजर में ईरान पश्चिम एशिया में फसाद की जड़ है। हालांकि इस दौर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लहजे में एक बदलाव भी दिखा जब उन्होंने कहा, ईश्वर ईरान का भला करे।

यह बदलाव इस सप्ताह ईरान के परमाणु स्थलों पर अमेरिका की भीषण बमबारी, कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के जवाबी लेकिन संयमित हमले और इजराइल-ईरान युद्ध में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से किए गए अस्थायी युद्ध विराम के बाद आया है। एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में पता चला है कि तीन ठिकानों पर अमेरिकी हमले से गंभीर क्षति हुई है, लेकिन वे नष्ट नहीं हुए हैं। यह रिपोर्ट ट्रंप के इस दावे के विपरीत है कि हमले ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट कर दिया। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बारे में कुछ सवाल और उनके जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

ट्रंप ने युद्ध विराम पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे उपलब्धि बताया और खुशी जताई। हालांकि तब तक इजरायल और ईरान पूरी तरह से युद्ध विराम पर सहमत नहीं हुए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ईश्वर इजरायल का भला करे। ईश्वर ईरान का भला करे। उन्होंने पश्चिम एशिया, अमेरिका और विश्व को भी शुभकामनाएं दीं। जब यह स्पष्ट हो गया कि युद्ध तत्काल समाप्त नहीं हुआ है, तो उनके लहजे में फिर बदलाव आया और उन्होंने एक कड़ा बयान दिया। उन्होंने कैमरे के सामने कहा, दो देश इतने लंबे समय से और इतनी भीषण लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें पता ही नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं। इस दौरान ट्रंप ने विशेष रूप से इजरायल की आलोचना की, जो अमेरिका का पक्का सहयोगी रहा है। इससे ऐसा लगा कि ट्रंप को लगता है कि इजरायल को लड़ाई रोकने में उतनी रुचि नहीं है, जितनी ईरान को है।

Related posts

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

December 28, 2025
खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

December 28, 2025

इसका जवाब है, ऑपरेशन एजैक्स। साल 1953 में ईरान में तख्तापलट हुआ था, जिसे ब्रिटिश समर्थन से सीआईए ने अंजाम दिया था। ऑपरेशन एजैक्स के तहत ईरान की लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को उखाड़ फेंका गया और शाह मोहम्मद रजा पहलवी को सत्ता सौंप दी गई। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि पश्चिमी देशों को ईरान में सोवियत संघ का प्रभाव बढ़ने और तेल उद्योग के राष्ट्रीयकरण का डर था। शाह अमेरिका के रणनीतिक सहयोगी थे। उन्होंने अमेरिका के साथ ईरान के संबंध सुधारे। लेकिन उनके निरंकुश शासन और अमेरिका के हितों के आगे झुकने को लेकर ईरानियों के बीच शिकायतें बनी रहीं। ईरानियों के बीच पहलवी के शासन के खिलाफ 1979 में आक्रोश बढ़ गया, जिसके बाद इस्लामी क्रांति हुई। इसके बाद वह देश छोड़कर भाग गए और धर्मतंत्रवादी क्रांतिकारियों ने देश पर नियंत्रण कर लिया।

ईरान में अमेरिका विरोधी भावनाएं चरम पर थीं, इस बीच नवंबर, 1979 को ईरानी छात्रों ने 66 अमेरिकी राजनयिकों व नागरिकों को बंधक बना लिया और उनमें से 50 से अधिक को 444 दिन तक बंधक बनाए रखा। अमेरिका और राष्ट्रपति जिमी कार्टर के लिए यह अपमानजनक बात थी। उन्होंने ईरान बंधक संकट के कुछ महीनों बाद एक गुप्त अभियान चलाने का आदेश दिया। ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नौसेना के आठ हेलीकॉप्टर और वायुसेना के छह विमानों को ईरान भेजा गया। हालांकि रेतीले तूफान के कारण एक हेलीकॉप्टर सी-120 ईंधन भरने वाले विमान से टकराने के कारण आठ सैनिकों की मृत्यु हो गई और मिशन रद्द हो गया। साल 1980 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध टूट गए और अब भी टूटे हुए हैं। 20 जनवरी, 1981 को रोनाल्ड रीगन के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के कुछ ही मिनटों बाद ईरान ने बंधकों को रिहा कर दिया।

इसका जवाब है नहीं। इससे पहले हमला समुद्र में हुआ था। अमेरिकी नौसेना ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अपने सबसे बड़े हमले में 18 अप्रैल, 1988 को दो ईरानी जहाजों को डुबो दिया, एक जहाज को क्षतिग्रस्त कर दिया और दो निगरानी प्लेटफार्मों को नष्ट कर दिया। ‘ऑपरेशन प्रेइंग मेंटिस’ नामक अभियान के तहत की गई यह कार्रवाई चार दिन पहले फारस की खाड़ी में यूएसएस सैमुअल बी रॉबर्ट्स पर हुए हमले के जवाब में की गई थी। यूएसएस सैमुअल बी रॉबर्ट्स पर हुए हमले में दस नाविक घायल हो गए थे और विस्फोट से जहाज में एक बड़ा छेद हो गया था।

इसका जवाब है आधिकारिक तौर पर नहीं, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिका ने ऐसा किया। अमेरिका ने इराक को आर्थिक सहायता, खुफिया जानकारी और सैन्य तकनीक प्रदान की, क्योंकि उसे चिंता थी कि ईरान की जीत से पूरे क्षेत्र में अस्थिरता फैल जाएगी और तेल आपूर्ति पर दबाव पड़ेगा। ईरान और इराक के बीच 1980 से 1988 तक चले युद्ध में कोई स्पष्ट रूप से विजेता बनकर नहीं उभरा। इस युद्ध में हजारों लोगों की जान चली गई, जबकि उसके बाद के वर्षों में अमेरिका-इराक संबंधों में भारी गिरावट आई।

ShareTweetSend
Previous Post

यूपी : प्रेमिका के कहने पर 17 साल के किशोर ने जो कांड कर दिया, उसे जान हर किसी के होश उड़ गए

Next Post

सुहागरात पर पति को चाकू दिखा हड़काने वाली सितारा के मामले में ट्विस्ट! कहानी में अमन की एंट्री, कौन है वो?

Next Post
सुहागरात पर पति को चाकू दिखा हड़काने वाली सितारा के मामले में ट्विस्ट! कहानी में अमन की एंट्री, कौन है वो?

सुहागरात पर पति को चाकू दिखा हड़काने वाली सितारा के मामले में ट्विस्ट! कहानी में अमन की एंट्री, कौन है वो?

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का अचानक निधन, क्लिक कर पढे पूरी खबर

अरबों के मालिक थे करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर, जानें पीछे छोड़ गए कितनी संपत्ति

1 year ago
मेरठ में कांवड़ यात्रा का जायजा लेने सड़क पर उतरे डीआईजी, निरीक्षण कर दिए निर्देश

मेरठ में कांवड़ यात्रा का जायजा लेने सड़क पर उतरे डीआईजी, निरीक्षण कर दिए निर्देश

1 year ago
मॉनसून की एंट्री से पहले ही आई खुशखबरी, यूपी-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में होगी बारिश

दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में बारिश ने दी लोगों को भीषण गर्मी से राहत, जानें मौसम का ताजा हाल

1 year ago
मुजफ्फरनगर में ईडी और नारकोटिक्स टीम ने की छापेमारी, 9 घंटे तक घर का कोना-कोना खंगाला, जानें पूरा मामला

मुजफ्फरनगर में ईडी और नारकोटिक्स टीम ने की छापेमारी, 9 घंटे तक घर का कोना-कोना खंगाला, जानें पूरा मामला

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In