नई दिल्ली : पीड़िता आमना ने शनिवार को थाने पहुंचकर अपने पति कामिल पुत्र आकिल व देवर अरबाज पुत्र आकिल निवासीगण ग्राम ढ़बारसी मसूरी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है।
गाजियाबाद स्थित मसूरी क्षेत्रांतर्गत गांव ढ़बारसी में घर के खर्चे के लिए पैसे मांगने पर महिला ने पति और देवर पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। महिला ने पति व देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस को दी तहरीर में आमना पुत्री सईद अहमद ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व कामिल पुत्र आकिल निवासी ढ़बारसी मसूरी के साथ हुई थी। उसका पति गाड़ी चलाने का काम करता है, लेकिन घर का खर्च नहीं देता है। जब उसने 10 जुलाई को घर के राशन के लिए 1500 रुपये मांगे तो पति ने पैसे देने से मना कर दिया और उसके साथ मारपीट करने लगा।
पीड़िता का कहना है कि उसी समय उसका देवर अरबाज भी घर पर ही था उसने भी उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने पर आरोपी शांत हो गए। आमना ने बताया कि पुलिस के जाने के बाद फिर से पति और देवर ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उसे बच्ची सहित घर से निकाल दिया।
मजबूरी में पीड़िता अपने मायके चली गई। पीड़िता आमना ने शनिवार को थाने पहुंचकर अपने पति कामिल पुत्र आकिल व देवर अरबाज पुत्र आकिल निवासीगण ग्राम ढ़बारसी मसूरी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पति व देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।











Discussion about this post