मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में विद्युत विभाग की लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बिजोपरा क्षेत्र में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर वहां तैनात अवर अभियंता मोहन सिंह का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। वहीं विभाग ने दो अन्य अधिकारियों – दिलीप कुमार और नितिन अरोरा – से जवाब-तलब करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बिजली विभाग की इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांवड़ मार्गों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकता में शामिल है। ऐसे में अधिकारी अगर अपनी जिम्मेदारी में चूकते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
प्रशासन और पुलिस के साथ विद्युत विभाग की भी यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में यह कार्रवाई अन्य अधिकारियों के लिए भी एक स्पष्ट संदेश है कि ड्यूटी में कोताही की कीमत चुकानी पड़ेगी।











Discussion about this post