मेरठ। मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में बाईपास पर स्थित एक होटल पर कुछ युवकों ने महिलाओं से छेड़छाड़ की। महिला के पति ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। मोहकमपुर निवासी धर्मेंद्र अपनी पत्नी और साली के साथ परतापुर बाईपास पर स्थित शिवा ढाबे पर खाना खाने गया था। तीनों जब ढाबे पर खाना खा रहे थे, तभी बुलेट बाइक सवार तीन युवक ढाबे पर पहुंचे और महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे।
आरोप है कि धर्मेंद्र ने युवकों का विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट की। ढाबा संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीछा किया लेकिन उनका कुछ पता नही चल सका। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर आरोपी युवकों की तलाश कर रही है। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।











Discussion about this post