ऑपरेशन सिंदूर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑपरेशन सिंदूर के बाद शुक्रवार को भुज एयरबेस पहुंचे। उन्होंने यहां जवानों से मुलाकात की। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि समय आने पर पूरी पिक्चर दिखाएंगे। रक्षा मंत्री ने भारतीय वायुसेना की तारीफ की है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भुज में कहा, “यह कोई छोटी बात नहीं है कि हमारी वायुसेना की पहुंच पाकिस्तान के कोने-कोने तक है, यह पूरी तरह से साबित हो चुका है। आज स्थिति यह है कि भारत के लड़ाकू विमान बिना सीमा पार किए यहां से पाकिस्तान के कोने-कोने पर हमला करने में सक्षम हैं। पूरी दुनिया ने देखा है कि कैसे आपने पाकिस्तान की धरती पर मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, और बाद में की गई कार्रवाई में उनके कई एयरबेस को नष्ट कर दिया।”











Discussion about this post