Monday, April 13, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home लखनऊ

भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेने के आरोप में लखनऊ के डीएम रहे IAS अभिषेक प्रकाश सस्पेंड

अभिषेक प्रकाश के खिलाफ एसटीएफ की फाइल दो तीन दिनों से शासन के पास घूम रही थी। अभिषेक प्रकाश को बचाने की भी कोशिश हो रही थी।

admin by admin
March 20, 2025
in लखनऊ
यूपी: राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 41 पीसीएस अफसरों का तबादला
0
SHARES
257
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी रहे अभिषेक प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है। अभिषेक प्रकाश इन दिनों इनवेस्ट यूपी के सीईओ के पद पर थे। सोलर इंडस्ट्री लगाने के लिए एक उद्यमी ने इन्वेस्ट यूपी पोर्टल पर आवेदन किया था। आरोप है कि अभिषेक ने एक बिचौलिए के जरिए उद्यमी से पांच प्रतिशत कमीशन मांगा था। उद्यमी ने मामले की शिकायत सीएम योगी तक पहुंचाई थी। इसके बाद मामला एसटीएफ के हवाले कर दिया गया था। एसटीएफ ने शिकायत को सही पाया और उद्यमी से कमीशन मांगने वाले निकांत जैन के खिलाफ गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसी के बाद अभिषेक प्रकाश को भी निलंबित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि अभिषेक प्रकाश के खिलाफ एसटीएफ की फाइल दो तीन दिनों से शासन के पास घूम रही थी। अभिषेक प्रकाश को बचाने की भी कोशिश हो रही थी। हालांकि सीएम योगी ने मामला यूपी में इन्वेस्टमेंट से जुड़ा और भ्रष्टाचार का होने के कारण अभिषेक को कोई रियायत नहीं दी। एसटीएफ की रिपोर्ट पर अभिषेक को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया। अभिषेक को योगी सरकार में ही कभी बेहद ताकतवर अफसर भी माना जाता था। हालांकि एक के बाद एक कई आरोप अभिषेक प्रकाश पर लगते रहे।

Related posts

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
UP लेखपाल भर्ती: 7994 पदों के लिए संशोधित विज्ञापन जारी; कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें जरूरी तारीखें

UP लेखपाल भर्ती: 7994 पदों के लिए संशोधित विज्ञापन जारी; कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें जरूरी तारीखें

December 28, 2025

सोलर ऊर्जा से संबंधित पुर्जे बनाने और संयंत्र बनाने वाली कंपनी के विश्वजीत दत्त ने शिकायत में कहा है कि उनका ग्रुप उत्तर प्रदेश में इकाई की स्थापना करना चाहता है। इसके लिए उसने इन्वेस्ट यूपी के कार्यालय के साथ ऑनलाइन प्रार्थना पत्र भेजा था। इसके संबंध में मूल्यांकन समिति की बैठक हुई थी। उनके प्रकरण के विचार से पूर्व इन्वेस्ट यूपी के बड़े अधिकारी ने एक प्राइवेट व्यक्ति निकांत जैन का नंबर देते हुए कहा कि उससे बात कर लीजिए। वह यदि कहेगा तो आपका मामला एम्पावर्ड कमेटी और कैबिनेट से तुरंत मंजूर कर दिया जाएगा।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि अधिकारी के कहने पर उसने निकांत जैन से बात की। निकांत ने पूरे मामले के लिए पांच फीसदी की मांग की और एडवांस में पैसे भी मांगे। उनके मालिक मुख्यमंत्री से इस प्रोजेक्ट के लिए मिले थे, इसलिए निकांत को पैसे देने से मना कर दिया। बाद में पता चला कि उनके मामले में संस्तुति होने के बाद पत्रावली में प्रकरण को टाल दिया गया है।

विश्वजीत का यह भी कहना है कि निकांत ने कहा कि आप और आपके मालिक जितना भी प्रयास कर लें, उन्हें आना तो उनके ही पास पड़ेगा, तभी काम हो पाएगा नहीं तो काम नहीं हो पाएगा। उनके मालिक इस प्रोजेक्ट को किसी दूसरे स्टेट में भी ले जा सकते हैं, ऐसे में मेरा अनुरोध है कि इन लोगों पर कार्रवाई कर हमारे प्रोजेक्ट को स्वीकृत करने की कृपा करें। मुख्यमंत्री ने इस शिकायत का संज्ञान लिया और गुरुवार की सुबह गोंडा व बलरामपुर जाने से पहले मुख्य सचिव व आईआईडीएस मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव नियुक्त एम. देवराज और अपने अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल को तलब किया।

उन्होंने शिकायत के आधार पर तुरंत ही यूपी इंवेस्ट के सीईओ अभिषेक प्रकाश को निलंबित करने का निर्देश दिया। आईआईडीसी को इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया कि निवेश करने वालों की समस्याओं का तुरंत निदान किया जाए। यह भी देखा जाए कि कहीं और भी तो बिचौलिये काम नहीं कर रहे हैं।

अभिषेक प्रकाश 2006 बैच के आईएएस अफसर हैं। साल 1982 में जन्मे अभिषेक प्रकाश मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह सचिव आईडीसी विभाग और सीईओ इंवेस्ट यूपी का चार्ज संभल रहे थे। उन्होंने वर्ष 2000 से 2004 के बीच आईआईटी रूड़की से इंजीनियरिंग की है। इसके बाद पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और पब्लिक पॉलिसी में एमए किया। अभिषेक प्रकाश लखीमपुर खीरी, लखनऊ, अलीगढ़ और हमीरपुर जिलों के डीएम भी रह चुके हैं।

अभिषेक प्रकाश लखनऊ में जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। उनके समय लखनऊ के भटगांव में डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण हुआ। शिकायत के आधार पर राजस्व परिषद की एक टीम बनाकर इस मामले की जांच कराई गई। इसमें अभिषेक प्रकाश समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों का नाम आया। बताते हैं कि नियमों को ताख पर रखकर मुआवजा बांटा गया। राजस्व परिषद ने इस मामले की पूरी रिपोर्ट नियुक्ति विभाग को भेज रखा है। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के आधार पर ही अभिषेक प्रकाश के ऊपर कार्रवाई हो सकती है।

अभिषेक प्रकाश लखीमपुर खीरी में जब डीएम थे, तब भी उन पर कई आरोप लगे थे। लखनऊ का डीएम बनकर आने के बाद लखीमपुर खीरी में उनके द्वारा किए गए कारनामों की चर्चाएं आम हुई थीं, लेकिन मामले को दबा दिया गया। उस समय अभिषेक प्रकाश को काफी प्रभावशाली माना जा रहा था।

कोरोनाकाल के दौरान अभी अभिषेक प्रकाश चर्चा में आए थे। अस्पतालों की मनमानी के आरोप लगे थे। उसी समय अभिषेक को कोरोना होने पर लखनऊ की मौजूदा मंडलायुक्त रोशन जैकब को प्रभार देकर स्थितियां सामान्य कराई गई थीं। अभिषेक प्रकाश द्वारा लखनऊ में डीएम रहते हुए एक स्कूल के खिलाफ मनमाने तरीके से की गई कार्रवाई भी खूब चर्चाओं में रह चुकी है।

ShareTweetSend
Previous Post

इन बीमारियों के इलाज में नहीं चलेगा आयुष्मान कार्ड? नोट कर लें पूरी लिस्ट

Next Post

अलर्ट : 20 से 22 मार्च तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की संभावना

Next Post
शाम को हवा के साथ शुरू हुई हल्की बारिश, फिर बढ़ी ठंड, जाने अपने जिले का हाल

अलर्ट : 20 से 22 मार्च तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की संभावना

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मोदी की नई फौज: आखिर क्यों Gen Z और Gen Alpha को ही PM ने बताया विकसित भारत की असली ताकत? जानें बड़ी बातें

मोदी की नई फौज: आखिर क्यों Gen Z और Gen Alpha को ही PM ने बताया विकसित भारत की असली ताकत? जानें बड़ी बातें

4 months ago
मेरठ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सरकारी ठेकेदार पंकज मित्तल के घर पर छापेमारी, जानें…

मेरठ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सरकारी ठेकेदार पंकज मित्तल के घर पर छापेमारी, जानें…

12 months ago
विधानसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा सरकार पर साधा निशाना, देखिये योगी सरकार को लेके क्या बोले डिप्टी सीएम!

विधानसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा सरकार पर साधा निशाना, देखिये योगी सरकार को लेके क्या बोले डिप्टी सीएम!

8 months ago
अमित शाह ने रोहतक में साबर डेयरी प्लांट का किया उद्घाटन, रोजगार और ग्रामीण समृद्धि के बढ़ेंगे अवसर…

अमित शाह ने रोहतक में साबर डेयरी प्लांट का किया उद्घाटन, रोजगार और ग्रामीण समृद्धि के बढ़ेंगे अवसर…

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In