मुज़फ्फरनगर। भोपता थाना क्षेत्र के नंगला बुजुर्ग गांव में प्रजापति समाज की बेटी की शादी समारोह में डीजे बजाने से जबरन रोकने के प्रयास में सामान फेंकने और लोगों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने गैर समुदाय के आरोपियों के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव नगला बुजुर्ग नया गांव में वेदपाल प्रजापति की बेटी की बारात आई हुई थी इसी दौरान पड़ोस के ही रफी,नसीम,रईस आदि ने दबँगई दिखाते हुए डीजे का सामान उठाकर फेंक दिया था।साथ ही दबँगो पर बारात की चढ़त को रोकने का प्रयास का आरोप भी लगाया गया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
जांच पड़ताल के बाद गांव का ही सलमान भी घटना मे शामिल पाया गया। शनिवार को आरोपी सलमान को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह गांव के बाहर राजबाहे के पास खड़ा था और किसी माध्यम से फरार होने की फिराक मे था। पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी है।










Discussion about this post