मेरठ। टीपीनगर थाना पुलिस ने महिला समेत स्नैचर गिरोह के पांच सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। यह गिरोह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाली महिलाओं को निशाना बनाकर चेन और कुंडल आदि लूट लेते थे। जिले के कई थानों में आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।
थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना की ओर से गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें अजय कुमार निवासी अशोक पुरी थाना कंकरखेड़ा, दिपीन कुमार गौतम निवासी साधू नगर कंकरखेड़ा, रोजी निवासी एमईएस कॉलोनी वेस्ट एंड रोड सदर बाजार, अमन कुमार निवासी अशोकपुरी थाना कंकरखेड़ा, संजय उर्फ हावड़ा निवासी गोविंदपुरी थाना कंकरखेड़ा को आरोपी बनाया गया है।
आरोपी रोजी फिलहाल कंकरखेड़ा की टीकाराम कॉलोनी में रहती है। संजय उर्फ हावड़ा मूलरूप से मूडा पांडेय मुरादाबाद का रहने वाला है। थाना प्रभारी के अनुसार यह गैंग सुबह के समय जब सड़कों पर आवाजाही कम होती है, उस समय टहलने निकली महिलाओं से आभूषण आदि सामान लूट लते थे। स्नैचिंग की घटनाओं से गिरोह के सदस्यों ने अवैध धन अर्जित किया है। इनके खिलाफ टीपीनगर, लालकुर्ती, कंकरखेड़ा, सदर बाजार आदि थानों में 11 मुकदमे दर्ज हैं।











Discussion about this post