Sunday, April 12, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home Uttar Pradesh

मौहब्बत का खौफनाक अंजामः आपत्तिजनक हालत में मिला प्रेमी युगल तो गोली से उडा दिया युवक का गुप्तांग, देखें तस्वीरें

किस हद तक निर्ममता की गई, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसका गुप्तांग भी गोली से उडा दिया गया

admin by admin
May 14, 2025
in Uttar Pradesh
मौहब्बत का खौफनाक अंजामः आपत्तिजनक हालत में मिला प्रेमी युगल तो गोली से उडा दिया युवक का गुप्तांग, देखें तस्वीरें
0
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

कासगंज। जिले के पटियाली क्षेत्र के सिकंदरपुर वैश्य इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस संबंध में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के साथ किस हद तक निर्ममता की गई, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसका गुप्तांग भी गोली से उडा दिया गया।

नरदोली गांव का रहने वाला अंकुर सोमवार रात करीब नौ बजे अपने खेत में बने घेर पर पशुओं की रखवाली करने की बात कहकर घर से निकला था। अगली सुबह, जब उसके बड़े भाई कुलदीप और राजीव खेत से लौटे, तो उन्हें अंकुर घेर पर नहीं मिला। घर पर भी न पाकर चिंतित भाइयों ने उसकी तलाश शुरू की। तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। आशंका होने पर परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और अपने भाई का शव देखकर गहरे सदमे में आ गए।

Related posts

विधायक पूजा पाल पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

विधायक पूजा पाल पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

August 17, 2025
विधानसभा के मॉनसून सत्र की हुए शुरुआत, देखिये क्या बोले विधानसभा के अध्यक्ष- सतीश महाना

विधानसभा के मॉनसून सत्र की हुए शुरुआत, देखिये क्या बोले विधानसभा के अध्यक्ष- सतीश महाना

August 11, 2025

शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती और क्षेत्राधिकारी राज कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।

जांच के दौरान पुलिस को मृतक अंकुर का सामान रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर बिखरा हुआ मिला। सबसे पहले उसकी साइकिल मिली, फिर कुछ दूरी पर उसका गमछा और उसके बाद उसकी घड़ी बरामद हुई। बिखरे सामान को देखकर परिजन आगे बढ़ते गए और अंततः शव तक पहुंच गए।

हत्यारों ने अंकुर के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी थीं। उसका गुप्तांग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त पाया गया, जिससे प्रतीत होता है कि उस पर गोली मारी गई थी। इसके अलावा, उसका चेहरा भी गोली लगने से क्षत-विक्षत हो गया था।

परिजनों ने बताया कि अंकुर अक्सर खेत की रखवाली के लिए जाता था और आमतौर पर उसके पिता राम सेवक रात में घेर पर रुकते थे। हालांकि, दुर्भाग्यवश, घटना की रात राम सेवक अपने बड़े बेटे किशनवीर के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जिसके कारण अंकुर अकेला ही घेर पर गया था।

मृतक के भाई राजीव ने पुलिस को बताया कि अंकुर का पड़ोस के गांव की एक युवती के साथ पिछले दो साल से प्रेम संबंध था। लगभग एक साल पहले युवती के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच तीखी बहस हुई थी। उस समय युवती के परिजनों ने अंकुर को गांव के आसपास दिखने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि युवक की हत्या गोली मारकर की गई है और उसके शरीर पर कई गोलियों के निशान पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, इस मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

ShareTweetSend
Previous Post

राशिफल 14 मई 2025: भगवान गणेश की पूजा करने से इन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें अपना भाग्य

Next Post

21 दिन बाद भारत लौटे बीएसएफ जवान पूर्णम शॉ, ऑपरेशन सिंदूर के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान

Next Post
21 दिन बाद भारत लौटे बीएसएफ जवान पूर्णम शॉ, ऑपरेशन सिंदूर के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान

21 दिन बाद भारत लौटे बीएसएफ जवान पूर्णम शॉ, ऑपरेशन सिंदूर के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

पुणे के दौंड में आपत्तिजनक पोस्ट के बाद भारी तनाव: मस्जिद पर पथराव, मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात

पुणे के दौंड में आपत्तिजनक पोस्ट के बाद भारी तनाव: मस्जिद पर पथराव, मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात

8 months ago
यूपी: लू और तपिश के बीच मौसम ने लिया यू-टर्न, 46 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी; चलेगी तेज हवा, जाने अपने जिले का हाल

यूपी: लू और तपिश के बीच मौसम ने लिया यू-टर्न, 46 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी; चलेगी तेज हवा, जाने अपने जिले का हाल

11 months ago
मुजफ्फरनगर में दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी गिरफ्तार

1 year ago
मेरठ में दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीते समय युवक को मारी गोली, हालत बेहद गंभीर, इलाके में फैली सनसनी

मेरठ में दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीते समय युवक को मारी गोली, हालत बेहद गंभीर, इलाके में फैली सनसनी

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In